3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

मैनपुरी: मंदिर बना गोलियों का रणक्षेत्र – प्रेमी ने प्रेमिका को मारी चार गोलियां

मैनपुरी में मंदिर बना गोलियों का रणक्षेत्र: पूजा कर रही छात्रा पर प्रेमी ने बरसाईं चार गोलियां, शादी के दबाव में खौफनाक वारदात

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश – भगवान के दरबार में जहां श्रद्धालु शांति और आस्था का अनुभव करने जाते हैं, वहां सोमवार को गोलियों की गूंज से दहशत फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी मंदिर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पूजा करने आई दिव्यांशी राठौर, एक छात्रा, पर उसके पुराने परिचित राहुल दिवाकर ने गेट बंद कर चार गोलियां दाग दीं। यह वारदात पूरे जिले को सन्न कर गई और मंदिर में मौजूद श्रद्धालु डर से सहम उठे।

कैसे हुआ खौफनाक हमला?

सूत्रों के अनुसार, दिव्यांशी और राहुल के बीच कुछ समय पहले दोस्ताना संबंध थे। दोनों के बीच बात-चीत होती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। दिव्यांशी की शादी तीन महीने पहले कहीं और तय हो जाने के बाद राहुल उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आखिरकार उसने मंदिर में ही जानलेवा हमला कर दिया।

हमले के समय मंदिर का गेट बंद कर राहुल ने चार गोलियां दागीं। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद श्रद्धालु भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल दिव्यांशी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

हमलावर राहुल दिवाकर की गिरफ्तारी – मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर राहुल को पकड़ने का अभियान शुरू किया। एसपी सिटी अरुण कुमार के अनुसार, पुलिस और राहुल के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है, जिससे गोली चलाई गई थी।

जिले में दहशत – लोगों में गुस्सा और सवाल

यह घटना मैनपुरी के लोगों में आक्रोश और डर दोनों छोड़ गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर एक युवक कैसे खुलेआम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर गोलियां चला सकता है? क्या जिले की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर हो गई है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं?

दिव्यांशी की हालत नाज़ुक – परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दिव्यांशी की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने राहुल की हरकतों की शिकायत पहले भी सुनी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एसपी सिटी अरुण कुमार  ने बताया 

[videopress aPdLd9yX]

हमलावर राहुल दिवाकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पिस्टल बरामद की गई है। छात्रा का इलाज जारी है। मामले की गहराई से जांच हो रही है।

हापुड़ में होटल कांड: पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, जमकर हुई धुनाई; नग्न अवस्था में सड़क पर भागा प्रेमी, वीडियो वायरल