“नरेंद्र मोदी” ही होंगे “2024” के भावी “प्रधानमंत्री” – “जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज”
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – मोदी होंगे पीएम का चेहरा और सनातन धर्म के आधार पर होगा 2024 का लोकसभा चुनाव। यह कहकर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने राजनीति में फिर से खलबली मचा दी है। उन्होंने कानपुर में मीडिया से बात करते हुए बहुत कुछ कहा। जिसकी जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ और आगे पढ़िए कि क्या बोल गए जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज।
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को 2024 का पीएम घोषित कर दिया है। उनका कहना है कि सिर्फ लोकसभा ही नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव भी मोदी चेहरे पर ही जीता जाएगा और अगले प्रधानमंत्री के रूप में फिर से मोदी मोदी की गूंज होगी। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज कानपुर आए हुए थे। जहां उनके भक्तों ने उनका आशीर्वाद लिया। वहीं इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह साफ़ कर दिया कि आने वाला 2024 लोकसभा चुनाव सिर्फ और सिर्फ धर्म पर ही आधारित होगा। उन्होंने कहा कि वह खुलकर बोलते हैं जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए और उनके वर्णन पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब सनातन धर्म का अनादर किया गया तब क्यों नहीं देश के किसी नेता या विपक्ष ने विरोध किया था। लेकिन सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर विरोध करके सनातन धर्म की रक्षा करने का हौसला दिखाया था।
पीएम मोदी के आगे फेल है इंडिया का गठबंधन
पत्रकारों द्वारा अयोध्या मंदिर के भव्य निर्माण का श्रेय किसको जाता है उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह अदालत का फैसला है। जिसके बाद मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसलिए इसका श्रेय किसी को नहीं जाता है। इसी बीच विपक्ष द्वारा जातिगत समीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बिलकुल गलत है। ऐसा बोलने वालों के साथ दिन और रात में भटकने जैसा ही होगा। इसी कड़ी में इण्डिया गठबंधन के बीच पीएम चेहने के नाम पर उनका कहना था कि हम तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही चेहरा जानते हैं।
पस्त होगा विपक्ष
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने जो लोग फिलिस्तीन की हैं वो सिरे से गलत है। इसी के साथ उन्होंने कि जो लोग हिन्दू धर्म पर टिप्पणी कर रहे हैं। वह जल्द ही पस्त नजर आएंगे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 18