3

Recent News

Big News: स्कूल दौरे पर गए CJP कार्यकर्ताओं को घसीटकर मारा, Video.. आशुतोष रांका को पीटकर भगाया; पथराव..

Big News: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सरकारी स्कूलों के दौरे को लेकर शुक्रवार सुबह जमकर विरोध हुआ।…

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

3

Recent News

Big News: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सरकारी स्कूलों के दौरे को लेकर शुक्रवार सुबह जमकर विरोध हुआ।…

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Breaking News

Moradabad: योगी पुलिस से पंगा लिया, महिला से की थी अश्लील हरकत – मुठभेड़ में गोली खाकर बना लंगड़ा

बुर्के वाली महिला से दिनदहाड़े की थी अश्लील हरकत – CCTV में हुआ था कैद, अब पुलिस मुठभेड़ में चढ़ा कानून के हत्थे”

मुरादाबाद में महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, योगी पुलिस ने सिखाया कानून का सबक!

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश की सख्त कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर एक बार फिर मुरादाबाद की सड़कों पर साफ दिखा। बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक, जो पूरे शहर में सनसनी का कारण बना हुआ था, आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया।

CCTV फुटेज बना सबूत, सोशल मीडिया पर मचा था बवाल

थाना नागफनी क्षेत्र की कोठी वाली गली में एक बुर्का पहनी महिला जब घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने सरेआम उसका पीछा किया और अश्लील हरकत कर फरार हो गया। पूरी घटना पास के एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो देखकर आम जनता में गुस्से की लहर दौड़ गई।

 पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रामगंगा किनारे हुई मुठभेड़

वीडियो के आधार पर नागफनी पुलिस ने पहचान कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान रामगंगा नदी किनारे रात की गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर युवक ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली युवक के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

आरोपी निकला वही युवक, जिसने की थी महिला से छेड़छाड़

पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान आदिल निवासी उमरी, थाना कांठ के रूप में हुई है। आदिल मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आदिल ने ही बुर्का पहनी महिला के साथ छेड़खानी की थी। आरोपी ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े जाने के बाद कबूला कि उससे गलती हुई और वो अब ऐसा दोबारा नहीं करेगा।

पुराने मामलों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शक है कि आदिल पहले भी ऐसी हरकतों को अंजाम देता रहा है। अब उसके पुराने रिकॉर्ड और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आदिल को मेडिकल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जनता को संदेश – योगी राज में महिलाएं सुरक्षित, अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा

इस मुठभेड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। योगी सरकार की नीति साफ है – महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और छेड़छाड़, दुष्कर्म या किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न को लेकर “जीरो टॉलरेंस” पर काम किया जा रहा है।

मुरादाबाद की इस घटना ने समाज को यह सख्त संदेश दिया है कि अब महिलाएं चुप नहीं रहेंगी और पुलिस चुप बैठने नहीं देगी। कानून का शिकंजा तेजी से कस रहा है। छेड़खानी और अश्लील हरकतों को अब ‘मजाक’ समझने वाले युवकों को यह घटना चेतावनी है – “योगी पुलिस से पंगा नहीं!”

Moradabad: बुर्का पहनी महिला से दिनदहाड़े छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद