3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

Pilibhit: बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में मचा कोहराम

पीलीभीत: नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग की ईंट से पीट-पीट  कर की हत्या, गांव में मचा कोहराम – रात में ही गिरफ्तार हुआ आरोपी

Pilibhit: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव में रात का सन्नाटा चीखों में बदल गया, जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की नहर किनारे ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

हत्या से दहला गांव, ईंट से वार कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 60 वर्षीय बुजुर्ग ढाकन लाल की गांव के ही एक युवक ने नहर के पास ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घटना रात करीब 11 बजे रात की है, जब ढाकन लाल अपने घर से कुछ दूर स्थित पशुशाला की ओर जा रहे थे।

Pilibhit: शराब के नशे में चूर था आरोपी, मामूली कहासुनी ने ले ली जान

रास्ते में गांव का ही पप्पू उर्फ रामपाल नामक युवक, जो नशे की हालत में था, गाली-गलौज कर रहा था। ढाकन लाल ने उसे टोका और गालियाँ देने से मना किया, इसी बात पर रामपाल आगबबूला हो गया और उसने नहर किनारे रखी ईंट उठाकर बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घातक प्रहार ढाकन लाल के चेहरे और सिर पर किए गए, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई।

चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण, लहूलुहान हालत में मिला शव

बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि ढाकन लाल खून से लथपथ नहर किनारे पड़े हैं। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को सूचना दी।

Pilibhit: पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई, आरोपी को रात में ही दबोचा

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस उपाधीक्षक प्रगति चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच प्रारंभ की।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामपाल को रात में ही हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा  उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

थाना  प्रभारी बोले – नशा और झगड़े की वजह से हुई हत्या

थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह घटना आपसी कहासुनी और शराब के नशे में आरोपी की हिंसक प्रवृत्ति के कारण हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस अन्य कोणों से भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई पुराना विवाद या रंजिश तो नहीं थी।

 नशे से दूरी और विवाद से संयम ही बचाव का रास्ता

यह घटना एक गहरी सीख छोड़ती है – नशे की लत और गुस्से का मिलाजुला रूप कितना घातक हो सकता है। एक मामूली टोका-टोकी ने एक बुजुर्ग की जिंदगी छीन ली और एक युवक को हत्यारा बना दिया।

Moradabad: योगी पुलिस से पंगा लिया, महिला से की थी अश्लील हरकत – मुठभेड़ में गोली खाकर बना लंगड़ा