3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

Shahjahanpur UP: कांवड़ियों से मारपीट, किन्नर से छेड़छाड़ पर हाईवे जाम

Shahjahanpur UP: कांवड़ियों से दबंगों की मारपीट, किन्नर से छेड़छाड़ पर हाईवे जाम – पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शाहजहाँपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में आस्था को ठेस पहुंचाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। दबंगई, छेड़छाड़ और पुलिस की लापरवाही ने मिलकर श्रद्धालुओं को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया। देवी का रूप धारण कर डांस कर रहे किन्नर से हुई छेड़छाड़ और विरोध करने पर कांवड़ियों से मारपीट ने इलाके का माहौल तनावपूर्ण कर दिया है।

घटना की शुरुआत: जलाभिषेक से लौट रहे थे कांवड़िए

यह पूरी घटना शाहजहाँपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। बीती रात कांवड़िए जलाभिषेक कर गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कांवड़ियों के साथ देवी का रूप धारण कर एक किन्नर धार्मिक गीतों पर डांस कर रहा था। आस्था और श्रद्धा का माहौल था, लेकिन तभी कुछ स्थानीय दबंगों ने माहौल बिगाड़ दिया।

Shahjahanpur UP:  किन्नर से छेड़छाड़, कांवड़ियों से मारपीट

गांव के ही दबंगों ने ट्रॉली में डांस कर रहे किन्नर के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ कर दी। जब कांवड़ियों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंगों ने कांवड़ियों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरने का फैसला लिया।

Shahjahanpur UP: गुस्साए कांवड़ियों ने किया बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे जाम

छेड़छाड़ और मारपीट से आहत कांवड़ियों ने बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। श्रद्धालुओं ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क पर खड़ा कर दिया और घंटों तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप, मुकदमा दर्ज नहीं

कांवड़ियों का आरोप है कि दबंगों के खिलाफ तहरीर थाने में दी गई है, लेकिन मदनापुर पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ितों का कहना है कि लिखित शिकायत देने के बावजूद दबाव में आकर पुलिस कार्रवाई से बच रही है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि न तो छेड़छाड़ का मामला सामने आया है और न ही रोड जाम की आधिकारिक पुष्टि है, लेकिन यदि कोई तहरीर मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भीड़ का बढ़ता आक्रोश, कार्रवाई की मांग

जैसे-जैसे यह खबर इलाके में फैली, घटना स्थल पर कांवड़ियों और ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती गई। लोगों का गुस्सा पुलिस की निष्क्रियता को लेकर बढ़ता जा रहा है। आस्था से जुड़े इस मुद्दे को लेकर लोग दबंगों की गिरफ्तारी और पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सवालों के घेरे में प्रशासन

क्या पुलिस दबंगों के दबाव में आकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है?

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक यात्राओं के सम्मान को लेकर क्या प्रशासन गंभीर नहीं?

अगर तहरीर दी जा चुकी है तो मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ?

श्रद्धा की शक्ति पर जब दबंगई हावी हो जाए और कानून मौन हो जाए, तो समाज का भरोसा टूटता है। यह घटना न केवल कांवड़ियों की आस्था पर हमला है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और स्थानीय दबंगों के आतंक की गंभीर मिसाल भी है। अब देखना यह है कि प्रशासन श्रद्धालुओं की आवाज़ सुनेगा या दबंगों के  दबाव में मौन रहेगा।

Moradabad: योगी पुलिस से पंगा लिया, महिला से की थी अश्लील हरकत – मुठभेड़ में गोली खाकर बना लंगड़ा