Kannauj News : घर में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
(हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले के हसेरन क्षेत्र में चोर ने बीती रात घर में घुसकर घर में रखे अलमारी व संदूक का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी कर ली। वहीं पड़ोस के एक युवक ने खटपट की आवाज सुनी तो देखा गांव का ही एक युवक घर से बाहर निकल रहा था। युवक को पकड़ लिया। धक्का मुक्की करते समय युवक मौका पाकर फरार हो गया। वहीं इसकी सूचना ग्रह स्वामी को दी। सूचना मिलते ही घर पहुंच कर देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने चौकी पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया।
आपको बताते चलें कि चौकी क्षेत्र के बिहारीपुर गांव मे बीती रात गांव के उमाशंकर बाथम पुत्र नत्थू लाल अपनी पत्नी गीता देवी के साथ कानपुर मे रह कर मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते हैं। वही गांव में उनका छोटा बेटा घर पर रह रहा था। बुधवार को छोटा बेटा रूप कुमार अपनी ससुराल गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था। इसी बात का फायदा उठाते हुए गांव के ही अजय बाल्मिक पुत्र किशन लाल ने आधी रात को घर के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में रखें संदूक व अलमारी का ताला तोड़कर साड़ी , झुमकी , दो अंगूठी , पायल , कमर पेटी की चोरी कर ली। चोरी की वारदात को अंजाम देकर जैसे ही घर से बाहर निकला पड़ोस के राजेश सक्सेना पुत्र सेवालाल ने पीछे से पकड़ लिया।
मौका मिलते ही अजय रफू चक्कर हो गया। सुबह होते ही चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। गृह स्वामी उमाशंकर को चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही गुरुवार दोपहर गांव पहुंचे तो देखा अलमारी में रखे गहने गायब थे। उन्होंने हसेरन चौकी पहुंच कर लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23