3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Pilibhit News: आधी रात को अंधाधुंध फायरिंग, घर में घुस कर किसान को मारी गोली

पीलीभीत की सन्नाटे को चीरती गोलियों की गूंज— बरगदिया में किसान पर जानलेवा हमला, पूरे गांव में दहशत

Pilibhit News: बरगदिया, थाना सेहरामऊ उत्तरी, जिला पीलीभीत — रविवार की मध्यरात्रि, गांव का सन्नाटा अपनी चरम पर था। चारों तरफ अंधेरा और नींद में डूबे घर… लेकिन अचानक, यह सन्नाटा गोलियों की कड़कड़ाहट से टूट गया। तीन अज्ञात हमलावर, जिनकी परछाईं तक लोगों ने पहले कभी नहीं देखी थी, दीवार फांदकर सीधे किसान अनिल यादव के आंगन में घुस आए। नींद में डूबे अनिल को भनक लगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी— गोलियों की गूंज ने पूरे घर को हिला डाला।

रक्तरंजित हाथ और चीख की आवाज़ के बीच, अनिल यादव दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर गिर पड़े। बाएं हाथ में लगी गोली ने उनका शरीर झकझोर दिया, और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

Pilibhit News:गोलियों की गूंज से गांव में फैली दहशत

गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हर तरफ डर और सन्नाटा था। लोग खिड़कियों से झांककर बस यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया, और लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबके रहे।

Pilibhit News:सूचना पर फौरन मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात की जानकारी मिलते ही थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस और सीओ पूरनपुर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात में ही पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और आसपास के गांवों में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

गंभीर हालत में किसान को अस्पताल भेजा गया

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अनिल यादव को तुरंत सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव के लोग उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Pilibhit News:सीओ पूरनपुर का बयान

सीओ पूरनपुर ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है   पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, और घटनास्थल से कुछ अहम सबूत भी जुटाए जा रहे हैं,बदमाशों की तलाश जारी है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश देना शुरू कर दिया है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

घटना का निचोड़ — सुरक्षा पर सवाल

बरगदिया की यह वारदात सिर्फ एक गोलीकांड नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। एक शांत गांव में इस तरह का हमला यह साबित करता है कि बदमाश अब बेखौफ हैं और कानून का डर उनके दिल से निकल चुका है। इस घटना के बाद गांव के लोग सुरक्षा बढ़ाने और गश्त तेज करने की मांग कर रहे हैं।

Pilibhit: पूरनपुर में आधी रात का आतंक, लोगों ने दो युवकों को पकड़ा – पुलिस सख्ती से कर रही है पूछताछ