3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Shahjahanpur: नाबालिग से युवक ने अर्धनग्न होकर की अश्लील हरकत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शाहजहाँपुर में नाबालिग से अश्लील हरकत का सनसनीखेज मामला: विरोध करने पर परिवार से मारपीट, आरोपियों की तलाश में पुलिस सक्रिय

Shahjahanpur: शाहजहाँपुर जनपद के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत, अभद्र गालियां और विरोध करने पर उसके परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Shahjahanpur: सुबह-सुबह दरिंदगी का खेल

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 25 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे की है। उस समय पीड़िता अपने घर के बाहर मौजूद थी। तभी मोहल्ले के रहने वाले कासिम और शमशाद नाम के दो युवक वहां पहुंचे। कासिम ने अचानक नाबालिग को बेवजह गालियां देना शुरू कर दीं और कुछ ही क्षणों में उसकी हरकतें अश्लीलता की हद पार कर गईं।

Shahjahanpur: नग्न होकर गंदी हरकतें, भद्दी गालियां

पीड़िता ने बताया कि कासिम ने गंदी नियत से अपनी पैंट उतार दी और नग्न होकर अश्लील इशारे करने लगा। उसने पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां दीं और इस दौरान उसका साथी शमशाद भी वहीं मौजूद था। इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विरोध करने पर मारपीट और धमकी

जब नाबालिग लड़की ने इन घिनौनी हरकतों का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए।

Shahjahanpur: पुलिस कार्रवाई और धाराएं

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने तुरंत गढ़िया रंगीन थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कासिम पुत्र शमशाद और शमशाद पुत्र नामालूम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS 2023) की धारा 79 (अश्लील हरकत), 115(2) (धमकी), 352 (मारपीट) और बाल संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 11 व 12 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तारी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर टीमों को लगाया गया है और साइबर सेल की मदद से वायरल वीडियो के स्रोत की जांच भी चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में आरोपी की हरकतें साफ नजर आ रही हैं, जिसने स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

जनजागरूकता और समाज के लिए चेतावनी

यह घटना एक बार फिर इस सच्चाई को उजागर करती है कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक, नाबालिग बच्चियां अश्लील हरकतों और उत्पीड़न की शिकार बन रही हैं। अभिभावकों और समाज को सतर्क रहना होगा, खासकर तब, जब ऐसे लोग खुलेआम गंदे इशारे करने और वीडियो बनाने जैसी शर्मनाक हरकत करने से भी नहीं डरते।

Shikohabad Police Raid: दर्जन भर जोड़े गिरफ्तार, दो रेस्टोरेंट की बदनाम कमाई का पर्दाफाश