मकोका केस में दोषी करार दिए गए सलमान अपराध की दुनिया में जितना खलनायक था तो वह उतना ही फिल्मों का शौक़ीन था साथ ही फिल्मों को देखने के बाद फ़िल्मी सितारों की तरह हेयर स्टाइल और फैशन का शौक रखना उसकी फितरत में बना रहता था, लेकिन शनिवार के दिन उसका शव जेल की सलाखों के पीछे लटका हुआ मिला जिसकी खबर से दिल्ली प्रशासन महकमे में सनसनी मची हुई है।
दिल्ली की जेल में मिला सलमान का शव
सलमान त्यागी दिल्ली के बड़े गैंगस्टरों में गिना जाता था और मकोका केस में दोषी करार होने के बाद से वह दिल्ली की मंडौली जेल में बंद था। रोज की तरह शुक्रवार रात्रि सलमान अपनी दिनचर्या को विराम देने के बाद जेल की 15 नंबर बैरक में सोने के लिए चला गया था, लेकिन शनिवार को बैरक के अंदर उसकी लाश गंदे से लटकी हुई मिली। जिसकी सूचना फैलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची जेल पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सलमान पर मकोका केस के साथ ही दर्ज थे कई मुकदमे
गैंगेस्टर की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाले सलमान त्यागी पर मकोका ( महाराष्ट्र संगठित अपराध नित्यंतरण अधिनियम ) के तहत केस तो दर्ज ही था, इसके अलावा हत्या, लूट, फिरौती, धमकी सहित कई आपराधिक मामलो में केस चल रहे थे।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर चूका था सलमान
मृतक सलमान त्यागी पश्चिमी दिल्ली के एक बड़े गैंगस्टर के रूप में जाना जाता था और अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद उसने सबसे पहले नीरज बवाना गैंग के लिए काम करना शुरू किया, फिर धीरे धीरे अपना नाम बढ़ने के बाद सलमान ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करना शुरू किया और कुछ समय बाद सलमान लॉरेंस के यारों में गिना जाने लगा।
सलमान की मौत बनी अनसुलझी पहली
इतने बड़े गैंगस्टर की मौत कैसे हुई, क्या उसने आत्महत्या की या फिर उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है, इसकी खबर अभी अनसुलझी पहली बनी हुई है। फ़िलहाल जब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक यह कहना मुश्किल होगा कि आखिर कार मौत एक सुसाइड है।