Kanpur News: ओवरलोड वाहनों पर संयुक्त कार्रवाई, 10 चालान और 3 वाहन निरुद्ध
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कानपुर नगर में ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान नेशनल हाईवे और शहर की सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
इस अभियान में शामिल हैं यह अधिकारी
अभियान में उप जिलाधिकारी घाटमपुर अभिचल प्रताप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णकांत, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कानपुर नगर श्रीमती कहकशां खातून, जिला खनन अधिकारी सनी कौशल और मानवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
पढ़िए आगे की कार्रवाई
इस अभियान के अंतर्गत कुल 10 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए, वहीं 3 वाहनों को निरुद्ध किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 4,53,700 का प्रशमन शुल्क आरोपित किया गया, जिसमें से 1,70,600 मौके पर वसूला गया।
नियमित चलाया जायेगा अभियान
इसके अलावा संबंधित विभागों ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का पालन न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 28