3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

Kanpur News: दीपावली से पहले बाजारों की स्वच्छता हेतु व्यापारियों की पहल, जानिए डीएम ने क्या दिया आश्वासन

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने पर जोर दिया गया। कुल 14 प्रकरण सामने आए, जिनमें से 8 का समाधान तत्काल किया गया।

आगे पढ़िए कब से शुरू होगा अभियान

दीपावली को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने घोषणा की कि सितंबर के प्रथम सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को प्रमुख बाजारों में दो घंटे का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान साफ, स्वच्छ, सुंदर कानपुर मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से संचालित होगा। इस पहल पर डीएम ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में व्यापारियों ने पनकी एमआईजी तिराहे से सड़क के बीच बने पिलर को हटाने के लिए प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना था कि वर्षों से दुर्घटनाओं का कारण बने इस पिलर के हटने से आमजन को राहत मिली है।

महिला सुविधा का भी रखा जायेगा ध्यान 

महिला सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने शास्त्री नगर और गुमटी नंबर-5 जैसे प्रमुख बाजारों में पिंक टॉयलेट की आवश्यकता बताई। इस पर डीएम ने नगर निगम को सात दिन के भीतर स्थल चयन करने का निर्देश दिया और कहा कि यह जनहित का महत्वपूर्ण मामला है, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी हुई चर्चा 

इसके अलावा बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विमर्श हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर *नो पार्किंग, एकल दिशा मार्ग, भारी वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र* और अन्य ट्रैफिक संकेतक लगाए जा रहे हैं। साथ ही जनसंचार माध्यमों से लोगों को लगातार जानकारी दी जा रही है।

व्यापारियों ने यह मुद्दा भी उठाया कि माल उतारने के बाद वाहन नो-एंट्री के चलते बाजार क्षेत्र में ही खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम और चालान की समस्या उत्पन्न होती है। इस पर डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने भरोसा दिलाया कि प्रमुख बाजारों के पास वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

खास रहा यह मुद्दा और मौजूद रहे यह 

इसी क्रम में विकास नगर डिपो के सामने लगे बिजली के खंभे को हटाने का मुद्दा भी उठा। इस पर डीएम ने केस्को के सहायक अभियंता को 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त जीएसटी शशिधर शाही, विजय पंडित, पुष्पेंद्र जायसवाल, विक्रम पांडेय, आमिर सिद्दीकी सहित प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।