3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : आशा कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग से लाखों का बारदाना जलकर हुआ राख

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आशा कोल्ड स्टोर में आग लग जाने से 2 लाख से ऊपर बारदाना आलू के पैकेट जलकर हुए राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने 3 घंटे बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। वही कोल्ड स्टोरेज के अंदर काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन आग लगने का अभी स्पष्ट कारणों का कोई पता नहीं चल सका है।
छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत आशा कोल्ड स्टोरेज सलेमपुर का है जहां 4 बजे के करीब लगभग अज्ञात कारणों  से कोल्ड स्टोरेज के तीसरे तल पर आग की लपटें निकलने लगी सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची कई घंटे बाद जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो छिबरामऊ फायर स्टेशन से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कन्नौज सदर से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तक कोल्ड स्टोरेज के तीसरे तल पर रखे 2 लाख से ज्यादा बारदाना आलू के खाली पैकेट जलकर राख हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

कोल्ड स्टोरेज में लगी आग पर काबू पाने के लिए कोल्ड स्टोरेज के दर्जनों कर्मचारी कड़ी मेहनत से लगे रहे कोल्ड स्टोरेज के तीसरे तल में लगी आग के धुएं को बाहर निकालने के लिए मजदूरों ने हथौड़े से दीवारों को तोड़ा उसके बाद टूटे हुए होल  के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पाइप से पानी को पहुंचाया गया तब जाकर आग पर काबू हो सका आग इतनी भयंकर थी आग की लपटों से पूरे कोल्ड स्टोरेज में धुंआ भर गया था दमकल कर्मी व मजदूरों को सांस लेने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन व मुश्किल कड़ी मसक्कत से मजदूर व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड के सीओ ने जानकारी देते हुए फोन से बताया कि हम अवकाश पर है। आग की सूचना मिली थी मौके पर छिबरामऊ में फायर स्टेशन से गाड़ियां कन्नौज सदर से गाड़ियां दमकल कर्मियों को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जन हानि नहीं हुई है। आग के कारणों  की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

आलू का बारदाना जलकर हुआ राख

वही बात करते हुए कोल्ड मालिक मनोज दुबे ने बताया है। आग लगने की जानकारी होते ही वह अपने कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचे। आलू बारदाना में आग लग जाने से करीब लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। कोई भी जनहानि नहीं हुई है लेकिन कोल्ड स्टोरेज के अंदर आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।