3

Recent News

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

3

Recent News

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

Breaking News

Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में परिजनों का आरोप, डीसीपी ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

कानपुर के बिल्हौर स्थित ककवन क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं, गुरुवार शाम डीसीपी दिनेश त्रिपाठी पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

पढ़िए पूरी वारदात का विवरण

पीड़िता के परिजनों के अनुसार बुधवार देर रात किशोरी घर से शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। लंबे समय तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात वह बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

उसने बताया कि गांव के चार युवकों ने उसे जबरन रोका और खेत के पास ले जाकर गलत हरकत की। इसके बाद उसे धमकी देकर छोड़ दिया गया।

परिजनों ने लगाया यह आरोप

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के बजाय उन्हें घंटों बैठाए रखा। साथ ही, मेडिकल और बयान की प्रक्रिया में देरी की गई तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में भी लापरवाही बरती गई। उनका आरोप है कि मामले में पुलिस परिवार को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी कपिल देव सिंह ने सीएचसी पहुंचकर पीड़िता से हालचाल लिया और जांच की जानकारी जुटाई। वहीं, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

थाने स्तर पर बरती जाती है लापरवाही 

यह मामला एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करता है कि गंभीर अपराधों में पुलिस की तत्परता क्यों नहीं दिखती। हालांकि, अब उच्च अधिकारी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं।

description (160 c