3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

Big News: कानपुर में देखने को मिल रहा आवारा कुत्तों का आतंक, छात्रा पर किया जानलेवा हमला, खूबसूरती पर लगा दाग

कानपुर। नगर में आवारा कुत्तों के आतंक की समस्या एक बार फिर चर्चा में है, वहीं नगर निगम के अभियान पर गहरे सवाल भी उठाने का काम किया जा रहा है, जिसका उदाहरण श्याम नगर इलाके में बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा के चेहरे और नाक पर गहरी चोटें आईं। चिकित्सकों ने चेहरे पर करीब 17 टांके लगाए हैं। फिलहाल छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।

20 अगस्त को किया था हमला 

जानकारी के अनुसार, श्याम नगर के केडीए कॉलोनी, रामपुरम फेस-1 निवासी आशुतोष साहू की 21 वर्षीय भतीजी वैष्णवी साहू 20 अगस्त को कॉलेज से घर लौट रही थी। मोहल्ले के मुधवन पार्क के पास अचानक कुत्तों के झुंड और बंदरों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान तीन कुत्तों ने छात्रा पर हमला कर दिया। वे उसे गिराकर नोचने लगे और चेहरे सहित शरीर पर कई जगह काट लिया।

स्थानीय लोगों ने छात्रा की बचाई थी जान

छात्रा पर  कुत्तों ने जानलेवा हमला किया तो वह चीखने लगी जिसकी आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को दौड़ाकर छात्रा को चंगुल से छुड़ाया लेकिन तब तक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो चुकी। जिसके बाद उन्हीं लोगों ने आनन फानन में घायल छात्रा को गंभीर हालत में तुरंत कांशीराम अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा के चेहरे और नाक पर गहरे घाव हैं और करीब 17 टांके लगे हैं।

क्षेत्र में है दहशत का माहौल 

आपको बताते चलें कि इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और कई बार शिकायत करने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते मोहल्ले के लोग अब बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकालने में डरे और सहमे हुए हैं।

इस घटना के बाद अभियान पर उठा रहे सवाल 

वहीं आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया जाता है, लेकिन इस घटना ने आवारा कुत्तों की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जो सीधा नगर निगम के अभियान पर ऊँगली उठाता नजर आ रहा है। जिसके चलते अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस दिशा में कोई उचित कार्रवाई करता है या नहीं।