3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kanpur News: जानिए कितना सफल हो रहा पुलिस का ऑपरेशन महाकाल 2.0, इन पर और अधिक कसेगा शिकंजा

रिपोर्ट – कपिल मिश्रा 

कानपुर नगर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित “ऑपरेशन महाकाल 2.0” के तहत आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह ने सेन्ट्रल जोन कार्यालय में की।

बैठक में उपस्थित रहे यह अधिकारी 

इस बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, सहायक पुलिस आयुक्त (सीसामऊ, अनवरगंज, स्वरूपनगर एवं कर्नलगंज) तथा सेन्ट्रल जोन के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि अपराधियों पर कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इनके खिलाफ की जाएगी कार्रवाई 

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ऐसे जालसाजों, दबंगों, भूमाफियाओं और सफेदपोश अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जनता से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी और यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध दो या अधिक शिकायतें मिलती हैं तो तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई होगी।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय 

इसके अलावा, यह भी तय किया गया कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इससे आम नागरिक न केवल सुरक्षित महसूस करेंगे बल्कि अपराध की सूचना देने के लिए भी आगे आएंगे।

बैठक में दिए गए निर्देश 

बैठक में यह भी जोर दिया गया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई केवल औपचारिकता न होकर प्रभावी और परिणामकारी होनी चाहिए। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि क्षेत्रवार सूची तैयार कर ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए।

सफल हो रहा है अभियान 

गौरतलब है कि ऑपरेशन महाकाल 2.0 कानपुर पुलिस का एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य न सिर्फ संगठित अपराध और भूमाफियाओं पर रोक लगाना है बल्कि आम जनता को न्याय दिलाना भी है। इस अभियान के तहत पहले भी कई प्रभावी कदम उठाए जा चुके हैं और अब इसकी गति और तेज करने का निर्णय लिया गया है।

यह बैठक कानपुर पुलिस की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें अपराधियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में इस अभियान के और भी कड़े परिणाम सामने आ सकते हैं।