3

Recent News

Pilibhit News: महिलाओं का टूटा सब्र, पतियों की शराब से परेशान होकर ठेका ही तोड़ डाला.. सड़क पर फेंकी लाखों की शराब!

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Pilibhit News: 9 साल की हिंदू बच्ची से दुष्कर्म मामले में भाजपा मंत्री का एक्शन, कहा - "अवैध मजार पर भी चलेगा बुलडोजर"
Bangladesh Hindu Protest Video: ढाका में हिन्दुओं का मशाल मार्च, लगे "जय श्री राम" के नारे.. वजह चौंकाने वाली!

Bangladesh Hindu Protest Video: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात हजारों हिंदू समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर…

Accident Video: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत गिरी, 7 लोगों की मौत, 25 घायल..

Accident Video: महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान…

Big News: 20 साल - 128 गवाह और कांग्रेस नेता की हत्या में सभी आरोपी बरी, अन्ना हजारे का नाम भी आया था सामने..

Big News: करीब दो दशक तक चले महाराष्ट्र के चर्चित पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। मुंबई…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Bangladesh Hindu Protest Video: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात हजारों हिंदू समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर…

Accident Video: महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान…

Big News: करीब दो दशक तक चले महाराष्ट्र के चर्चित पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। मुंबई…

Breaking News

Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत, 50 से अधिक घायल, CM ने जताया दुख

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह दर्दनाक घटना एनएच-34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुई, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे अधकारी 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बड़े मेडिकल सेंटर में रेफर किया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

राजस्थान के रहने वाले थे सभी 

हादसे में घायल हुए अधिकतर लोग राजस्थान के गोगामड़ी जा रहे थे। सभी श्रद्धालु जाहरपीर की धार्मिक यात्रा पर निकले थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से यात्रा कर रहे थे। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

सीएम योगी ने जताया दुःख 

इस दुर्घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

घायलों का इलाज करा रहा है प्रशासन 

प्रशासन ने भी आश्वस्त किया है कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता पर जोर देता है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग को अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।