3

Recent News

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

3

Recent News

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Breaking News

कानपुर घंटाघर गणेश मंदिर से निकली गणेश चतुर्थी यात्रा, सपा विधायक और व्यापारी भी हुए शामिल

कानपुर। गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मंगलवार को ऐतिहासिक सिद्धिविनायक गणेश मंदिर घंटाघर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जिले के सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई, कई प्रमुख व्यापारी, कारोबारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

सुन्दर झांकी के साथ नाचते गाते निकली यात्रा 

यह यात्रा श्री गणेश मंदिर स्थापना यात्रा के रूप में जानी जाती है। यात्रा की विशेषता यह रही कि ढोल-नगाड़ों और बाजे की थाप पर भक्त नाचते-गाते भगवान श्री गणेश के स्वागत की प्रार्थना करते दिखाई दिए। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। इसके अलावा, यात्रा में भगवान गणेश के साथ अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यात्रा की शुरुआत घंटाघर स्थित गणेश मंदिर से हुई और फिर यह हूलागंज, कलेक्टरगंज, माल रोड होते हुए एक्सप्रेस रोड तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विशेष महत्व है इस मंदिर की 

ध्यान देने योग्य है कि कानपुर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की मान्यता बेहद विशेष है। यहां के गणपति बप्पा को भक्त मुंबई के लालबाग के राजा की तरह पूजते हैं। हर वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां परंपरागत रूप से यह यात्रा निकाली जाती है, जिसमें शहर के सभी वर्गों की भागीदारी होती है।

सपा विधायक ने कुछ यह कहा 

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देती है। वहीं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस आयोजन को कानपुर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बताया।

भक्तिमय रहेगा माहौल 

कुल मिलाकर, कानपुर का घंटाघर क्षेत्र गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। यात्रा के दौरान हर ओर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु इस अनूठे धार्मिक अनुभव का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करते रहे।