3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

यूपी में सनसनीखेज वारदात: दो दोस्तों के शव मिले.. गोली मारी, आँखे फोड़ीं, गला रेता.. दुर्गा पूजा से थी दुश्मनी!

ghazipur-double-murder-gahmar-village-violence-pond-body-found

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में बुधवार रात दो युवकों की नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। हत्या का तरीका इतना खौफनाक था कि जिसने भी सुना, सिहर उठा। पुरानी रंजिश में की गई इस वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया है और हालात काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक की गोली मारकर हत्या, दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला

इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की पहले धारदार हथियार से गर्दन रेती गई और फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे युवक को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से इस कदर पीटा गया कि उसकी एक आंख तक फोड़ दी गई। दोनों शव तालाब के पास और तालाब के अंदर से बरामद हुए।

तालाब के पास और तालाब में मिले शव

गुरुवार सुबह एक युवक का शव तालाब के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गुरुवार दोपहर दूसरे युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। तीसरा युवक अब भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए गोताखोर और SDRF की टीम लगाई गई है।

अब भी लापता है तीसरा युवक, तलाश जारी

हत्या के बाद से तीसरे युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने तालाब और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय घात लगाकर हमला

गांव वालों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:30 बजे तीनों युवक एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक से लौट रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे 7-8 हमलावरों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया। बाइक से गिराकर तीनों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया और बाद में उन्हें तालाब में फेंक दिया गया।

दुर्गा पूजा विवाद से जुड़ी है हत्या की जड़

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की वजह करीब डेढ़ महीने पुराना विवाद है। 27 सितंबर को दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी। उस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। तभी से दोनों गुटों में रंजिश बनी हुई थी।

शव रखकर सड़क जाम, गांव में आक्रोश

गुरुवार सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गहमर कोतवाली के सामने NH-124C पर शव रखकर जाम लगा दिया। सुबह से ही सड़क पर हंगामा जारी है। परिजन शव उठाने से इनकार कर रहे हैं और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

गांव में भारी पुलिस बल, एसपी मौके पर

स्थिति को संभालने के लिए 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा खुद मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। कई थानों की फोर्स गांव में कैंप कर रही है।

पुलिस का बयान: जल्द होगी गिरफ्तारी

एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।