3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

2025 की आखरी शाम, बिजनौर में वो खौफनाक मंज़र जिसे……?

2025 की आखिरी शाम बिजनौर में दहशत बन गई, मॉल में बदमाश ने नाबालिग बच्ची को चाकू के बल पर बनाया बंधक, पुलिस ने समय रहते बचाई जान।

न्यू ईयर की खौफनाक शाम! मॉल में चाकू के बल पर नाबालिग बच्ची को बदमाश ने बनाया बंधक, हर तरफ दहशत में जमी रही भीड़

बिजनौर 

नववर्ष के जश्न की शाम  बिजनौर जिले के नजीबाबाद कस्बे में वह मंजर देखने को मिला, जिसने इंसानियत, कानून और सुरक्षा व्यवस्था—तीनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। स्टेशन रोड स्थित एक व्यस्त कपड़ा होलसेल शोरूम के भीतर शाम के समय एक नशे में धुत बदमाश ने नाबालिग बच्ची को चाकू के बल पर बंधक बना लिया। पल भर में खरीदारी और चहल-पहल से भरा बाजार खौफ, चीख-पुकार और सन्नाटे में तब्दील हो गया।

चीखती रही बच्ची, चाकू देख खड़ी रही भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश बच्ची की गर्दन पर चाकू सटाए हुए था। नाबालिग बच्ची डर के मारे लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन बदमाश के हाथ में चमकता चाकू देखकर कोई भी व्यक्ति आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर सका। कुछ ही मिनटों में पूरा बाजार सहम गया। दुकानदारों ने शटर आधे गिरा लिए, ग्राहक दूर हट गए और स्टेशन रोड पर अफरा-तफरी मच गई।

यह वो पल थे जब हर सेकेंड बच्ची की जिंदगी पर भारी पड़ रहा था।

कपड़ों के शोरूम में दहशत, मच गई अफरा-तफरी

घटना एक बड़े कपड़ों के होलसेल शोरूम के अंदर की है, जहां शाम के वक्त ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। अचानक बदमाश के इस कृत्य से लोग इधर-उधर भागने लगे। महिलाएं बच्चों को खींचकर बाहर ले गईं, दुकानदारों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था और पूरे इलाके में चीख-पुकार का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था और जानबूझकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

स्थानीय लोगों का बयान: “नशे में था आरोपी, पूरे बाजार को डराने की कोशिश”

स्थानीय निवासी ने बताया कि एक असामाजिक तत्व द्वारा नशे की हालत में नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हालात और बिगड़ने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

सूचना मिलते ही थाना नजीबाबाद पुलिस और स्थानीय फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए हालात को काबू में करने की रणनीति बनाई। बड़ी सतर्कता और सूझबूझ के साथ पुलिस ने बदमाश को घेर लिया और नाबालिग बच्ची को उसके चंगुल से सकुशल बाहर निकाल लिया।

यह पुलिस की वह कार्रवाई थी जिसने एक मासूम की जान बचा ली।

CO नजीबाबाद नितेश कुमार का बयान

क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद नितेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कपड़ों के एक सेल शोरूम में चाकू के जरिए एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सकुशल बचाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बरामद हुआ चाकू, आरोपी हिरासत में

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, वह नशे में था या किसी साजिश के तहत बाजार में दहशत फैलाने पहुंचा था।

नाबालिग बच्ची सुरक्षित, लेकिन सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

हालांकि बच्ची को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन यह घटना बाजारों, मॉल और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल छोड़ गई है। भरे बाजार में इस तरह खुलेआम चाकू लेकर एक नाबालिग को बंधक बना लेना बताता है कि असामाजिक तत्व कितने बेखौफ हो चुके हैं।

न्यू ईयर की शाम चेतावनी! बाजारों में बढ़ाई जाए सुरक्षा

साल के आखिरी दिन इस खौफनाक घटना ने साफ कर दिया है कि जश्न के बीच सतर्कता बेहद जरूरी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई काबिले-तारीफ है, लेकिन ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बाजारों, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना समय की मांग है।

रॉकेट पोस्ट लाइव की अपील

अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी मासूम की जान बचा सकती है।