3

Recent News

Nana Patekar Death: मौत से पहले दोस्त को आखिरी कॉल, 4 दिन पहले कहा था - ‘पता नहीं कल यहां रहूंगा या नहीं’, Video..

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

3

Recent News

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा…

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

Breaking News

Dubai Drone Incident: एयरपोर्ट के पास हुए हमले में भारतीय घायल, बाल-बाल बची जान !

dubai-airport-drone-incident-indian-injured

Dubai Drone Incident: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से एक अहम खबर सामने आई है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) के पास सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन गिरने के दौरान उसका मलबा आसपास मौजूद लोगों पर गिर गया, जिससे एक भारतीय नागरिक समेत कुल चार लोग घायल हो गए।

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को पहचान कर तुरंत कार्रवाई की और उन्हें मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के नजदीक जमीन पर गिर गए, जिससे आसपास मौजूद कुछ लोग घायल हो गए।

चार लोग घायल, भारतीय को मध्यम चोट

अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो घाना के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोट लगी है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दुबई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का असर एयरपोर्ट के संचालन पर नहीं पड़ा है और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।

ड्रोन कहां से आए, जांच में जुटी एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि ये ड्रोन कहां से उड़ाए गए थे और इनके पीछे क्या उद्देश्य था। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान भी मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है। यह संघर्ष अब 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर बना हुआ है।

इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कथित तौर पर इजराइल और अमेरिका के हमलों में घायल हो गए थे। हालांकि ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने बताया कि मोजतबा अब सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।