3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

“कानपुर” की “खूनी सड़क” पर फिर हुआ बड़ा “हादसा” – आधा दर्जन लोगों पर आई आफत

रिपोर्ट – मनीष कुमार भटनागर – कानपुर नगर 

Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर से घाटमपुर को जाने वाली सड़क से अभी हेड कांस्टेबल की मौत के दाग अभी साफ भी नहीं हुए थे कि एक सड़क हादसे ने लोगों के दिल को दहला कर रख दिया। जिसकों देख चीख पुकार सी मच गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आधा दर्जन चुटहिल लोगों की जान बचाने का कार्य किया। 

 
खौफनाक थी वो टक्कर

 
दिल को झकझोर कर रख देने वाला यह हादसा घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव से गुजर रहे मार्ग पर हुआ। जहां सवारियों से भरा एक तेज रफ़्तार ऑटो अपनी रफ़्तार पकड़े हुआ था और सामने विपरीत दिखा से आ रहा तेज रफ़्तार पुलिस कर्मी अपनी झोक में चला आ रहा था। तभी दोनों के बीच धमाकेदार टक्कर हो गई। जिसकी वजह से बाइक सवार पुलिस कर्मचारी बाइक लेकर गिर पड़ा वहीं सवारियों से भरा ऑटो खिलौने की तरह पलट गया। जिसमे बैठी सभी सवारियां और पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को देख मौके पर मौजूद लोग मदद को आगे आए। कुछ देर बाद सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस भी हादसे की जगह पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। फ़िलहाल किसी की जान हानि की नौबत नहीं आई। 
 
चार की बिगड़ी हालत 
 
इसी के कुछ देर बाद ऑटो सवार घायल चार लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिसके पश्चात् पुलिस चारों को हैलट अस्पताल ले आई है। जहां सभी का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उधर इस हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।