Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ईद से पहले राजनीति गरमा गई है। बीजेपी सांसद सतीश गौतम के कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। नमाज, रमजान और मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इसको लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।
“मैं नहीं जानता रमजान और ईद क्या होते हैं”
मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद सतीश गौतम ने कहा कि उन्हें रमजान और ईद के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा,
“ये रमजान-फमजान क्या होता है, मैं नहीं जानता। मुझे केवल होली और दिवाली से मतलब है।”
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा शुरू हो गई।
ईद की नमाज के लिए मैदान की मांग पर भी बोले
दरअसल अलीगढ़ में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों की ओर से ईद की नमाज के लिए अलग मैदान देने और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग की बात सामने आई थी।
इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा,
“क्या जरूरत है? समाजवादी पार्टी के समय में इन लोगों ने इतना अतिक्रमण किया है, उसी पर नमाज कर लें।”
View this post on Instagram
नुमाइश मैदान में नमाज की अनुमति पर भी जताया विरोध
अलीगढ़ में नुमाइश मैदान में नमाज की अनुमति दिए जाने की बात पर भी सतीश गौतम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा,
“वहां पर इतना अवैध अतिक्रमण कर रखा है, फिर वहां नमाज क्यों दी जाए?”
मस्जिदों से सुबह 4 बजे लाउडस्पीकर पर भी टिप्पणी
सांसद सतीश गौतम ने मस्जिदों से सुबह होने वाली अजान और लाउडस्पीकर को लेकर भी टिप्पणी की।
उन्होंने कहा,
“छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं और सुबह-सुबह 4:00 बजे भौंपा चला देते हैं।”
“सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा मुसलमान ले रहे”
अपने बयान में सांसद ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुस्लिम समाज के लोग उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा,
“सरकार की समस्त योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा मुसलमान ही ले रहे हैं।”
पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे सांसद
यह पहली बार नहीं है जब अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी उनके कई बयान विवाद का कारण बन चुके हैं और अक्सर वह राजनीतिक बहस के केंद्र में रहते हैं।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).