3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

Varanasi UP College Murder: प्रिंसिपल के सामने छात्र को मारीं 4 गोलियां, पिस्टल कूड़ेदान में फेंककर भागा!

Varanasi UP College Murder: प्रिंसिपल के सामने छात्र को मारीं 4 गोलियां, पिस्टल कूड़ेदान में फेंककर भागा!

Varanasi UP College Murder: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।

क्लासरूम के बाहर 4 गोलियां मारकर हत्या

यह घटना शुक्रवार दोपहर कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बाहर हुई। हमलावर ने बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर क्लासरूम के बाहर ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं।

गोलियां लगते ही छात्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर जब दोस्त उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर भी पिस्टल तान दी।

आरोपी पिस्टल फेंककर फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंक दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ एक-दो अन्य लोग भी मौजूद थे।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद घायल छात्र को तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान और परिवार का दर्द

मृतक की पहचान सूर्य प्रताप सिंह (23) के रूप में हुई है, जो गाजीपुर का रहने वाला था।

  • वह घर का इकलौता बेटा था

  • पिता ऋषि देव सिंह अतुलानंद स्कूल में ड्राइवर हैं

  • मां किरण सिंह वहीं सहायिका हैं

  • दो बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है

करीब 20 दिन पहले उसे चेचक हो गई थी, जिस कारण वह कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह उसी दिन पहली बार कॉलेज पहुंचा था।

“हमके हमार भाई चाही…” – दोस्तों का दर्द

घटना के बाद कॉलेज गेट के बाहर छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक छात्र बार-बार चिल्लाता रहा—
“हमके हमार भाई चाही…”

मां बेटे का शव देखकर बेहोश हो गईं, जिन्हें परिजनों ने संभाला।

आरोपी भी छात्र, वजह अब तक साफ नहीं

इस मामले में आरोपी की पहचान मंजीत के रूप में हुई है, जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है और वाराणसी के चांदमारी इलाके का निवासी है।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

चश्मदीद का बयान: “बम जैसी आवाज आई”

मृतक के साथी सर्वेश पांडेय ने बताया:

  • हम लोग क्लास में थे, तभी बम जैसी आवाज आई

  • बाहर आकर देखा तो मंजीत गोली चला रहा था

  • दोस्त को बचाने गया तो उसने मुझ पर भी पिस्टल तान दी

  • आरोपी ने करीब 4 राउंड फायरिंग की

कॉलेज में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हत्या के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया।

  • कैंपस में तोड़फोड़ शुरू हो गई

  • बाहर की दुकानों में भी नुकसान किया गया

  • पुलिस ने कॉलेज के गेट बंद कर दिए

  • आसपास की 150 से ज्यादा दुकानें बंद कराई गईं

फिलहाल सात थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

पुलिस कमिश्नर पहुंचे, कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित छात्रों से बातचीत कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।