3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

UP Crime: पूजा करने गई 18 वर्षीय युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी का नाम और वजह चौंकाने वाली!

UP Crime: पूजा करने गई 18 वर्षीय युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी का नाम और वजह चौंकाने वाली!

UP Crime: नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर अलीगढ़ के अतरौली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पूजा करने जा रही एक 18 वर्षीय युवती पर उसके ही तहेरे भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। युवती गंभीर रूप से झुलस गई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीच चौराहे पर वारदात, पेट्रोल डालकर लगाई आग

घटना 22 मार्च सुबह की है। अतरौली के गांव खानपुर निवासी जयवीर सिंह दिवाकर की 18 वर्षीय बेटी रश्मि नवरात्रि के मौके पर घर में पूजा करने के बाद गांव के पथवारी मंदिर जा रही थी।

इसी दौरान उसके तहेरे भाई ने बीच चौराहे पर उस पर बोतल में भरा पेट्रोल डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

रश्मि आग की लपटों में घिरकर चीखने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नाली का पानी, मिट्टी आदि डालकर किसी तरह आग बुझाई।

तब तक युवती के हाथ, मुंह और पेट बुरी तरह झुलस चुके थे। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस का बयान: दो आरोपी गिरफ्तार

सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी के मुताबिक,
यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। एक भाई के बेटे ने अपनी चचेरी बहन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह

पीड़िता के पिता जयवीर सिंह ने बताया कि 21 मार्च की शाम को उनका अपने भतीजे नीरू से डेयरी पर दूध डालने के दौरान विवाद हुआ था।

22 मार्च सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी, जिसे गांव के लोगों ने शांत करा दिया था।

इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अगले ही दिन इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

छत पर चढ़कर आरोपी का ड्रामा और धमकी

घटना के बाद आरोपी नीरू पुलिस से बचने के लिए घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया।

उसने छत पर रखा सिलिंडर उठाकर धमकी दी कि अगर कोई पास आया तो वह आग लगाकर नीचे फेंक देगा।

इतना ही नहीं, आरोपी ने खुद पर भी पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। उसने अपने चचेरे भाई को गोली मारने की भी धमकी दी और कहा कि जेल से छूटकर बदला लेगा।

घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा

आरोपी की हरकतों के चलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एहतियातन दमकल की गाड़ी भी बुला ली।

काफी मशक्कत के बाद करीब 11:45 बजे पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।

पशु बांधने को लेकर पुराना विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच प्लॉट में पशु बांधने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

इस मामले में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं और आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है।

21 मार्च की घटना के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब आरोपी छत पर चढ़कर धमकी देने लगा था, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

फिलहाल क्या स्थिति है?

  • युवती का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जारी

  • हालत खतरे से बाहर बताई जा रही

  • दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

  • पुलिस तहरीर के आधार पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में