3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

Chandigarh Blast: BJP कार्यालय पर धमाके का VIDEO! गले में भगवा रंग का परना, पाकिस्तानी ग्रेनेड, पिन निकाली और..

Chandigarh Blast: BJP कार्यालय पर धमाके का VIDEO! गले में भगवा रंग का परना, पाकिस्तानी ग्रेनेड, पिन निकाली और..

Chandigarh Blast: Chandigarh के सेक्टर-37 में स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर बुधवार शाम हुए ग्रेनेड हमले ने पूरे शहर को हिला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और दीवारों पर छर्रों के निशान साफ दिखाई दिए। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे बेहद गंभीर मानते हुए जांच में जुट गई हैं।

कैसे हुआ धमाका?

शाम करीब 4:48 बजे भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका गया। धमाका इतना तेज था कि एक कार का शीशा टूट गया और पास खड़ी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास की दीवारों पर 50 से ज्यादा जगहों पर छर्रों के निशान मिले हैं, जिससे विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मौके पर पहुंची हाई लेवल जांच टीम

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भाजपा कार्यालय, रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी और लॉ भवन में मौजूद लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही आईजी और एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जांच के लिए ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और National Investigation Agency (NIA) की टीमें जुट गई हैं।

BKI ने ली जिम्मेदारी

प्रतिबंधित आतंकी संगठन Babbar Khalsa International (BKI) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले का दावा किया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की पुष्टि करने में जुटी हैं।

क्या अश्वनी शर्मा थे निशाने पर?

इस हमले को पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष Ashwani Kumar Sharma से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें 15 दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट किया था।

घटना से दो दिन पहले तक वह इसी कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन बुधवार सुबह दिल्ली रवाना हो गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हमला उन्हें निशाना बनाकर किया गया हो सकता है।

सामने आया हमला करने का वीडियो

घटना के बाद 10 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हमलावर हेलमेट हाथ में लेकर ग्रेनेड की पिन निकालता और भाजपा कार्यालय की ओर फेंकता नजर आता है।

हमलावर ने गले में भगवा रंग का परना डाल रखा था और खुद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से सेक्टर-37/38 रोड होते हुए मोहाली की ओर फरार हो गए। पुलिस को उनके चेहरे सीसीटीवी में मिल गए हैं।

पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड वही हो सकता है, जो पहले भी पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हमलों में इस्तेमाल हुआ था।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी, जिसमें Jaish-e-Mohammed और Lashkar-e-Taiba जैसे आतंकी संगठनों का हाथ हो सकता है।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2024 में Poonch में इसी तरह के हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई थी।

पहले भी मिल चुकी है हथियारों की खेप

सिर्फ कश्मीर ही नहीं, बल्कि Ludhiana में भी पिछले साल ऐसे हथियार बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI स्थानीय नेटवर्क के जरिए पंजाब को अस्थिर करने की साजिश रच रही है।

भगवंत मान का बयान

घटना पर Bhagwant Mann ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर घटना के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हर घटना के लिए सिर्फ मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार हैं?