3

Recent News

Plastic Currency: भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! ₹10 और ₹20 की करेंसी का बदलेगा रूप, RBI करेगा बड़ा ट्रायल..

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: पडोसी के घर मिला ज्वेलर व्यापारी के 10 वर्षीय पोते का शव, CCTV ने खोला चौंकाने वाला राज..

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

Pilibhit Breaking: मंत्री के घर से 100 कदम दूर, लाखों की चोरी! VIP इलाके में वारदात ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल..

Pilibhit Breaking: उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त होने का दावा करती है, लेकिन पीलीभीत में हुई एक…

Crime News: मरने से पहले मोबाइल पर लिखा कातिल का नाम! युवती के आखिरी सुराग से कुछ घंटों में हत्यारा गिरफ्तार..

Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

Crime News: गोरखपुर में मंदिर के बाहर सो रही महिला से रेप, CCTV कैमरे में कैद हुई दरिंदे की हैवानियत..

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र…

3

Recent News

Plastic Currency: भारतीय करेंसी जल्द ही एक नए बदलाव से गुजर सकती है। बाजार में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर…

Shocking Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार…

Pilibhit Breaking: उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त होने का दावा करती है, लेकिन पीलीभीत में हुई एक…

Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र…

Breaking News

Ayodhya Loot: बुर्खा पहनकर लूट करने वाली पायल निकली रीलबाज, 4 महीने की गर्भवती भी.. BF संग भागने का था प्लान!

Ayodhya Loot: बुर्खा पहनकर लूट करने वाली पायल निकली रीलबाज, 4 महीने की गर्भवती भी.. BF संग भागने का था प्लान!

Ayodhya Loot: अयोध्या में दिनदहाड़े हुई ज्वेलरी शॉप लूट की घटना ने सबको हैरान कर दिया। इस वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि लूट को अंजाम देने वाली कोई गैंग नहीं, बल्कि एक 25 साल की महिला और उसका बॉयफ्रेंड निकले। महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना, नकली पिस्टल दिखाई और लाखों के गहने लेकर फरार हो गई। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप पहुंची, प्लान के तहत लूट

घटना 2 अप्रैल दोपहर करीब 12:30 बजे की है। रुदौली थाना क्षेत्र के कोठी पुराने बाजार में स्थित महेश ज्वेलर्स पर एक लड़की बुर्का पहनकर पहुंची। उसके पास एक पिट्ठू बैग था। उसने दुकानदार से कहा कि उसे सोने का हार और चेन खरीदनी है।

दुकानदार महेश ने उसे ज्वेलरी दिखाई। इसी दौरान लड़की ने पानी मांगा और फिर बहाने से दुकान के स्टाफ को समोसा और बाद में मिठाई लाने के लिए बाहर भेज दिया, ताकि मौका मिल सके।

नकली पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख के गहने लूटे

जैसे ही दुकान में स्टाफ कम हुआ, लड़की ने मौका देखकर काउंटर से करीब 26 ग्राम (22 कैरेट) सोने का हार और चेन उठा ली, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए थी।

जब दुकानदार ने रोकने की कोशिश की, तो लड़की ने कमर से नकली पिस्टल निकालकर उसे धमकाया और बोली – “आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी।” इसके बाद वह तुरंत दुकान से भाग गई।

बॉयफ्रेंड राहुल बाइक लेकर बाहर इंतजार कर रहा था

दुकान से निकलने के बाद लड़की पैदल भागी और थोड़ी दूर पर खड़े अपने बॉयफ्रेंड राहुल के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। दोनों पहले से ही इस वारदात की प्लानिंग कर चुके थे और तीन दिन तक बाजार में रेकी की थी।

CCTV से खुला राज, 60 कैमरों से मिली अहम सुराग

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके के करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में लड़की को एक युवक के साथ बाइक पर भागते देखा गया। इसी से बाइक का नंबर मिला और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

बाराबंकी बॉर्डर से दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार रात पहले राहुल को परान का पुरवा से पकड़ा। पूछताछ में उसने पायल का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने पायल को उसके गांव मथाना निवादा (अहिबरन का पुरवा) से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लूटे गए गहने और नकली पिस्टल भी बरामद कर ली है।

4 महीने की गर्भवती है पायल, शादीशुदा है

पायल की शादी पिछले साल 5 अप्रैल को खंडासा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका पति पंजाब में नौकरी करता है। पायल 4 महीने की गर्भवती है और हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए अपने मायके आई थी।

परिवार भी हैरान, पिता बोले- वजह नहीं पता

पायल के पिता राम नवल गाड़ियों की धुलाई का काम करते हैं और उनकी दुकान भी पायल के नाम पर है। परिवार में 4 बेटियां हैं। पिता ने बताया कि पायल ताबीज बनवाने की बात कहकर घर से निकली थी। उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी।

बहन का दावा- बचपन से जिद्दी थी पायल

पायल की छोटी बहन ने बताया कि वह बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की रही है और घरवालों की बात नहीं मानती थी। हमेशा अपने मन की करती थी, शायद इसी वजह से इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे पाई।

राहुल बेरोजगार, पहले से था संपर्क

राहुल परान का पुरवा का रहने वाला है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आता है। वह बेरोजगार है और पायल के गांव आता-जाता रहता था, जिससे दोनों के बीच संपर्क बना और बाद में उन्होंने मिलकर इस लूट की साजिश रची।

दिनदहाड़े लूट से इलाके में दहशत

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में इस तरह की लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।