3

Recent News

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

3

Recent News

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Breaking News

Crime Against Women UP: 13 साल की मासूम से निर्माणाधीन मकान में रेप, बारिश से बचने को लिया था सहारा..

Crime Against Women UP: 13 साल की मासूम से निर्माणाधीन मकान में रेप, बारिश से बचने को लिया था सहारा..

Crime Against Women UP: लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 13 साल की नाबालिग लड़की को निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। वारदात के बाद लड़की बेसुध हालत में मिली, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कहां का है मामला

यह मामला आशियाना थाना क्षेत्र का है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आंधी-बारिश से बचने के लिए रुकी, बन गई शिकार

पीड़िता के भाई के अनुसार, लड़की अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण उनके बदले काम पर गई थी।

रात करीब 8:30 बजे काम खत्म कर घर लौटते समय आंधी-बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वह एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई।

इसी दौरान 17 साल का एक नाबालिग आरोपी अपने चार दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

बंधक बनाकर की मारपीट और रेप

आरोप है कि पांचों आरोपियों ने लड़की को बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और उसके साथ मारपीट की गई।

इसके बाद मुख्य आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया, जबकि बाकी आरोपी उसका साथ देते रहे।

परिजनों ने ऐसे बचाया

जब लड़की देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे खोजने निकले।

रास्ते में निर्माणाधीन मकान से आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

वहां लड़की बदहवास हालत में मिली और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

आरोपी भागने लगे, लोगों ने पकड़ लिया

परिजनों को देखते ही आरोपी भागने लगे।

दो आरोपी छत से कूद गए, जिससे उन्हें चोट भी आई।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पांचों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज

पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में लड़की ने बताया कि मुख्य आरोपी उसका परिचित है। उसी ने उसके साथ रेप किया और बाकी दोस्तों ने उसका साथ दिया।

बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

फॉरेंसिक जांच और पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस जांच जारी

डीसीपी के मुताबिक, डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी।

मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।