3

Recent News

Rakshabandhan 2026 कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि..

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटा.. शांति पाठ के दिन सामने खड़ा मुर्दा देख लोग हैरान!

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: डीएम ने एनसीओआरडी बैठक में नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई, बॉर्डर निगरानी और स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: फिर शुरू होगा CJP का आंदोलन, दी चेतावनी.. कहा - "छात्रों की गिरफ्तारी नहीं रुकी तो.."

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

3

Recent News

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

Breaking News

यूपी में अतीक के शूटर का आतंक, खुलेआम अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या.. बीच सड़क सर में मारी गोली!

यूपी में अतीक के शूटर का आतंक, खुलेआम अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या.. बीच सड़क सर में मारी गोली!

यूपी में अतीक के शूटर का आतंक: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीकांड ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। माफिया कनेक्शन वाले प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर फिल्मी स्टाइल में आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को वजह माना जा रहा है।

बीच बाजार हुई सनसनीखेज वारदात

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे करेली इलाके के बिस्मिल्ला चौराहे पर यह घटना हुई। इरफान अपने घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी 2 बाइक से 4 बदमाश पहुंचे। सभी ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था।

हमलावरों ने बेहद प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया—3 लोग बाइक पर ही बैठे रहे, जबकि एक आरोपी नीचे उतरा और सीधे इरफान के पास पहुंच गया।

सीने पर सटाकर मारी गोली

हमलावर ने पिस्टल निकाली और बेहद करीब से इरफान के सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही इरफान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावरों ने पिस्टल लहराई और मौके से फरार हो गए।

इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना स्थल से महज 250 मीटर दूर इरफान का घर था। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवार को सूचना दी। पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे और घायल इरफान को SRN अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

माफिया कनेक्शन: अशरफ का करीबी था इरफान

मोहम्मद इरफान का संबंध माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद से रहा है। बताया जाता है कि करीब 12 साल पहले वह अशरफ की गाड़ी भी चलाता था।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इरफान और आरोपी आसिफ दुर्रानी दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। जमीन के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

FIR दर्ज: इन लोगों पर आरोप

मृतक के बेटे आमिर ने करेली थाने में FIR दर्ज कराई है। इसमें चकिया निवासी आसिफ दुर्रानी, उसके भाई राशिद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

परिवार का आरोप है कि ये सभी पहले इरफान के साथ जमीन का काम करते थे और विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।

आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड

आसिफ दुर्रानी पर धूमनगंज थाने में 17 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह अतीक अहमद गैंग (IS-227) से जुड़ा शूटर रह चुका है।

  • 2020: अवैध स्लॉटर हाउस केस
  • 2021: PDA ने मकान पर बुलडोजर चलाया
  • गवाहों को धमकाने के मामले
  • 3 बार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले जा चुके हैं। एक फुटेज में आरोपी नजर आए हैं, लेकिन चेहरे साफ नहीं दिखे।

करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह के अनुसार, “आसिफ की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।”

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इरफान के परिवार में पत्नी मंगरुल निशा, दो बेटे (आमिर, फैसल) और दो बेटियां हैं। अस्पताल में परिजन लगातार यही सवाल पूछते रहे—”आखिर क्यों मार दिया?”