3

Recent News

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

3

Recent News

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Breaking News

UP Live Murder Video: मिर्जापुर में वकील की सरेआम हत्या, सीने में गोली मारी.. पकड़ने आए लोगों पर ताना तमंचा

UP Live Murder Video: मिर्जापुर में वकील की सरेआम हत्या, सीने में गोली मारी.. पकड़ने आए लोगों पर ताना तमंचा

UP Live Murder Video: मिर्जापुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार बदमाशों ने बेहद करीब से गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान सीने में मारी गोली

शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे 45 वर्षीय सीनियर वकील राजीव सिंह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। एक हमलावर ने तमंचा सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

CCTV में कैद पूरी वारदात

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक आरोपी नीली शर्ट पहनकर बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा सफेद कपड़े और गले में गमछा डाले पीछे बैठा था। वकील को देखते ही पीछे बैठा आरोपी उतरता है और तुरंत गोली चला देता है।

भागने में फंसे हमलावर, लोगों को दिखाया तमंचा

वारदात के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बाइक चला रहे आरोपी ने करीब 15-16 बार किक मारी, लेकिन बाइक चालू नहीं हुई। इस दौरान जब स्थानीय लोग उन्हें पकड़ने दौड़े, तो हमलावरों ने तमंचा तानकर धमकाया। डर के कारण लोग पीछे हट गए। इसके बाद किसी तरह बाइक स्टार्ट कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

चुनावी रंजिश में हत्या का शक

एसपी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, इस हत्या के पीछे चुनावी रंजिश सामने आ रही है। मृतक की पत्नी प्रतिभा सिंह गांव की ग्राम प्रधान हैं। मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर भी उसी गांव का रहने वाला है और वह भी प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी थी।

पहले भी हो चुका है हमला

जानकारी के अनुसार, करीब 7 महीने पहले भी आरोपी राजेंद्र सोनकर ने राजीव सिंह को रास्ते में रोककर हमला किया था। उसने तमंचा तानकर मारपीट की थी। इस मामले में वकील ने कटरा कोतवाली में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

रेकी कर रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को पहले से ही पता था कि राजीव सिंह रोज किस समय मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। आरोपी पास के इलाके में किराए पर रहता था और उसने पूरी रेकी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।

परिवार और पृष्ठभूमि

राजीव सिंह मूल रूप से विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के रहने वाले थे। साल 2011 में उन्होंने कटरा कोतवाली क्षेत्र में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। बच्चों की पढ़ाई के कारण परिवार शहर में ही रहता था। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा सिंह और दो बेटे—ओम (18) और सार्थक (12) हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल वकील को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं।