Video: उत्तर प्रदेश के Ghaziabad में सोशल मीडिया रील बनाना एक युवती की जान पर भारी पड़ गया। तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए स्टंट कर रही 19 वर्षीय युवती डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त पीछे बैठा युवक वीडियो शूट कर रहा था।
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई
यह हादसा रविवार शाम वेव सिटी इलाके में आईएमएस कॉलेज फ्लाईओवर के पास हुआ। बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक डिस्बैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे।
हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी
हादसे के समय न तो युवती और न ही युवक ने हेलमेट पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवती की हालत मौके पर ही गंभीर हो गई।
अस्पताल में युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
सुबह 4 बजे पुलिस को मिली सूचना
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4 बजे एनएच-9 पर आईएमएस कॉलेज के सामने हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक और युवती घायल अवस्था में मिले।
दोनों की पहचान, एक ही मोहल्ले के थे निवासी
हादसे में जान गंवाने वाली युवती की पहचान इकरा (19) और घायल युवक की पहचान हाशिम (20) के रूप में हुई है। दोनों Pasonda Mohalla के रहने वाले और पड़ोसी थे। हाशिम वेल्डिंग का काम करता है।
रील बनाने के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक इकरा चला रही थी, जबकि हाशिम पीछे बैठकर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। दोनों सोशल मीडिया के लिए रील शूट कर रहे थे।
यूपी : गाजियाबाद में स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, इकरा की मौत हुई। इकरा बाइक चला रही थी और दोस्त हाशिम Video शूट कर रहा था। उसी वक्त ये हादसा हुआ। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। pic.twitter.com/7iYL7iOceq
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 13, 2026
70 की स्पीड में चला रही थी बाइक, वीडियो आया सामने
इकरा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह स्पोर्ट्स बाइक (R15) करीब 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चला रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
परिवार को सुबह मिली हादसे की जानकारी
इकरा शनिवार सुबह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार सुबह पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं
पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).