Kannauj News : “ड्यूटी” पर गया सफाई कर्मी हुआ “लापता”
(सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट)
यूपी के कन्नौज जिले में सुबह घर से ड्यटी पर गया सफाई कर्मी के वापस न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन–फानन युवक की परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। रिश्तेदारों को सूचना देकर भी जानकारी की लेकिन युवक का कहीं अता–पता नही चला‚ जिसके बाद युवक की पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
सौरिख थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी राजेश पुत्र मंगली प्रसाद उम्र 37 बर्ष ग्रामसभा में सफाई कर्मी के पद कार्यरत है वर्तमान समय मे उसका कार्यक्षेत्र तिर्वा थाना की ग्रामसभा त्रिमुखा में तैनाती है। शनिवार सुबह घर से त्रिमुखा जाने की बात कह कर अपने घर वह निकला था‚ लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी दी। इसके बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इसके साथ परिजन ने भी तलाश करना शुरू कर दिया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27