3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

परिसीमन बिल गिरा या गिरवाया? मोदी-शाह ने पूरे विपक्ष के गले में डाल दिया ‘मरा हुआ अजगर’, जानिए कैसे ये BJP का मास्टरस्ट्रोक?

परिसीमन बिल गिरा या गिरवाया? मोदी-शाह ने पूरे विपक्ष के गले में डाल दिया 'मरा हुआ अजगर', जानिए कैसे ये BJP का मास्टरस्ट्रोक?

परिसीमन बिल: महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिलों पर संसद में बड़ा राजनीतिक खेल देखने को मिला। 21 घंटे की लंबी बहस के बाद सरकार लोकसभा में पहला बिल भी पास नहीं करा पाई। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ हार के तौर पर नहीं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

पहला ही बिल गिरा, बहुमत से 54 वोट कम पड़े

सबसे पहले संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 पर वोटिंग हुई, जिसमें लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था।

  • पक्ष में वोट: 298
  • विपक्ष में वोट: 230
  • कुल वोटिंग: 528 सांसद

इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 352 वोट जरूरी थे, लेकिन सरकार 54 वोट से पीछे रह गई और बिल गिर गया।

बाकी दो बिलों पर सरकार ने वोटिंग ही नहीं कराई

पहले बिल के गिरने के बाद सरकार ने बाकी दो अहम बिल—
परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026
केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026

इन पर वोटिंग कराने से ही इनकार कर दिया। इससे साफ संकेत मिला कि सरकार आगे की हार से बचना चाहती थी या फिर रणनीति के तहत कदम उठाया गया।

11 साल में पहली बार सरकार बिल पास कराने में नाकाम

यह पहली बार है जब Narendra Modi की सरकार संसद में कोई बिल पास नहीं करा पाई।
इससे पहले गृह मंत्री Amit Shah ने करीब एक घंटे तक भाषण दिया और साफ कहा कि अगर बिल पास नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी।

अमित शाह का संदेश: ‘महिलाएं देख रही हैं’

अमित शाह ने अपने भाषण में यह भी कहा कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके अधिकारों के रास्ते में कौन खड़ा है।
यह बयान सीधे तौर पर विपक्ष को घेरने की कोशिश के रूप में देखा गया।

क्या ये हार नहीं, एक सोची-समझी चाल थी? समझिए पूरा ‘पॉलिटिकल गेम’

सबसे अहम बात यही है कि Narendra Modi सरकार पहली बार संसद में कोई बिल पास कराने में नाकाम रही। ऊपर से देखें तो ये सीधी-सी हार लगती है… लेकिन अंदर की कहानी कुछ और ही इशारा कर रही है।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ये सिर्फ वोटों की कमी नहीं, बल्कि एक बिलकुल सोची-समझी रणनीति थी। बीजेपी ने पूरे स्पेशल सेशन में ऐसा माहौल बनाया कि महिलाओं को उनका हक दिलाने में असली रुकावट कौन है — ये साफ-साफ जनता के सामने दिखे।

ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बिल पास होने से ठीक पहले
Narendra Modi और Amit Shah दोनों के बयान लगभग एक ही दिशा में थे। उन्होंने खुलकर कहा कि अगर विपक्ष साथ नहीं देगा तो बिल गिर सकता है… और देश की महिलाएं ये देख लेंगी कि उनके रास्ते में कौन खड़ा है।

यानी, जैसे किसी को पहले से पता हो कि मैच हारना है… लेकिन उस हार को ही हथियार बनाना है।

सीधे शब्दों में कहें तो बीजेपी ने “मरा हुआ अजगर विपक्ष के गले में डाल दिया”।
अब हालत ये है कि बिल गिरा जरूर है, लेकिन नैतिक तौर पर विपक्ष कटघरे में खड़ा नजर आ रहा है।

आने वाले समय में यही नैरेटिव जोर पकड़ सकता है कि
“महिलाओं को आरक्षण देने का मौका था, लेकिन विपक्ष ने रोक दिया”

यानी, एक तरह से बीजेपी ने हार को भी जीत में बदलने की जमीन तैयार कर ली।

अब विपक्ष के लिए चुनौती ये है कि वो इस छवि को कैसे तोड़े, क्योंकि राजनीति में कई बार सच से ज्यादा धारणा (Perception) काम करती है… और फिलहाल उस धारणा का कंट्रोल किसके हाथ में है, ये साफ दिख रहा है।