“नेशनल हाईवे” पर हुआ था “आग” वाला “कांड” – चंद पल में “जल” उठा था तेज रफ्तार “ट्रक”
रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे 2 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद धूं-धूं कर जलता रहा। किस्मत की बात तो यह है कि जैसे ही ट्रक में आग लगी वैसे ही ट्रक के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूद कर अपनी जान बचा ली। जिसे देख हाईवे में चलने वालों काफी सराहा। वहीं कुछ देर के लिए आवा-गमन कुछ बहुत प्रभावित भी हुआ लेकिन दमकल जवानों द्वारा आग को बुझाने के बाद फिर से अपनी रफ्तार में चलायमान हो गया।
दहशत का था वो पल
पूरा घटनाक्रम कानपुर का है। जहां के पनकी थाना क्षेत्र के सरायमिता में बीती रविवार की रात उस वक्त हड़कंप मचा गया था। जब नेशनल हाईवे 2 पर रफ्तार भर रहे वाहनों में दो ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें कि एक ट्रक टक्कर लगने के बाद इस तरह अनियंत्रित हुआ कि वह हाईवे के डिवाइडर से जा टकराया। जैसे ही ट्रक डिवाइडर से टकराया तो धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में आग ने पूरे ट्रक को अपने आगोश में ले लिया। जिसे देख ट्रक को चला रहे ड्राइवर ने आनन-फानन में ट्रक से लंबी छलांग लगाकर अपनी जान की हिफाजत की। इस नज़ारे को देख अन्य वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी। जिसकी सूचना पर पहुंची पनकी थाने की पुलिस ने यातायात व्यवस्था को कंट्रोल में किया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। तब जाकर बड़ी राहत की सांस ली गई। फ़िलहाल दो घंटे बाद हाईवे का ट्रैफिक पुनः अपनी रफ्तार में आ गया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 36