3

Recent News

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

3

Recent News

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

Breaking News

UP News: थाने में लटकी मिली दलित युवक की लाश, मुस्लिम लड़की को भगाकर ले गया, पुलिस गिरफ्तार करके लाई और..

UP News: थाने में लटकी मिली दलित युवक की लाश, मुस्लिम लड़की को भगाकर ले गया, पुलिस गिरफ्तार करके लाई और..

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक गंभीर और सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चंदपा थाना परिसर के बाथरूम में एक दलित युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक को एक किशोरी को भगाने के आरोप में गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लाया गया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बाथरूम के रोशनदान से लटका मिला शव

गुरुवार रात करीब 9:50 बजे युवक चंद्रपाल (30) शौच के लिए गया था। काफी देर तक बाहर न आने पर सिपाही ने अंदर जाकर देखा, तो वह गमछे के फंदे से रोशनदान में लटका मिला। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गाजियाबाद से गिरफ्तारी के बाद लाया गया था थाने

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, युवक को लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ 16 साल की किशोरी को भी बरामद किया गया था, जिसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, चंद्रपाल और किशोरी की दोस्ती करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई थी।

15 अप्रैल को किशोरी घर से हुई थी गायब

किशोरी 15 अप्रैल को घर छोड़कर चली गई थी। पिता ने तीन दिन बाद अपहरण का केस दर्ज कराया था। पिता ने बताया कि लोकलाज के चलते उन्होंने शिकायत दर्ज कराने में देरी की।

पीड़िता का बयान: जबरन ले गया था

वन स्टॉप सेंटर में दर्ज बयान में किशोरी ने कहा कि चंद्रपाल उसे जबरन अपने साथ ले गया था। उसने किसी तरह के प्रेम संबंध से इनकार किया।

परिजनों का आरोप: अवैध हिरासत और हत्या की आशंका

मृतक के भाई आकाश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले उनके पिता को तीन दिन तक अवैध हिरासत में रखा था। इसके बाद चंद्रपाल को पकड़कर ले जाया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंड

घटना के बाद चंदपा थाना प्रभारी श्याम सिंह और ड्यूटी पर तैनात सिपाही लखन सिरोही को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जांच के लिए एएसपी को जिम्मेदारी

पुलिस ने मामले की जांच एएसपी रामानंद कुशवाहा को सौंपी है। थाने के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

पोस्टमॉर्टम और मेडिकल जांच जारी

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं किशोरी का मेडिकल कराया गया है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।