3

Recent News

Breaking News UP: माँ ने 2 बेटियों संग खाया जहर, तीनों की मौत.. तलाक के बाद मायके रह रही थी, सुबह उठी और..

Breaking News UP: कानपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों…

Gorakhpur Viral CCTV: ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाश, मालिक की 18 साल की बेटी ने उठाकर पटका, दौड़ाकर मारा..

Gorakhpur Viral CCTV: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका भी दिया…

Crime News: पत्नी की हत्या, लाश को बक्से में बंद कर सीमेंट से ढका.. 5 दिन तक घर में रहा, बेटे को एक चिठ्ठी देकर फरार..

Crime News: गुजरात के सूरत से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की…

Iran US War: ईरान की TOGO के झंडे वाले केमिकल टैंकर पर फायरिंग, जहाज पर सवार थे 12 भारतीय और..

Iran US War: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने टोगो के झंडे वाले एक केमिकल टैंकर पर फायरिंग…

UP Police Viral Video: शाहजहांपुर में 112 पुलिस पर हमला: बारात के पैसे विवाद में ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी..

UP Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस पर हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बारात…

3

Recent News

Breaking News UP: कानपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों…

Gorakhpur Viral CCTV: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका भी दिया…

Crime News: गुजरात के सूरत से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की…

Iran US War: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने टोगो के झंडे वाले एक केमिकल टैंकर पर फायरिंग…

UP Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस पर हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बारात…

Breaking News

Crime News: पत्नी की हत्या, लाश को बक्से में बंद कर सीमेंट से ढका.. 5 दिन तक घर में रहा, बेटे को एक चिठ्ठी देकर फरार..

Crime News: पत्नी की हत्या, लाश को बक्से में बंद कर सीमेंट से ढका.. 5 दिन तक घर में रहा, बेटे को एक चिठ्ठी देकर फरार..

Crime News: गुजरात के सूरत से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए लाश को बक्से में बंद कर उस पर सीमेंट का प्लास्टर कर दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी 5 दिनों तक उसी घर में लाश के साथ रहता रहा।

20 तारीख को हत्या, 5 दिन तक छुपाता रहा सच

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी विशाल साल्वी ने 20 तारीख को अपनी पत्नी शिल्पा की हत्या कर दी।
इसके बाद वह लगातार 5 दिनों तक घर में ही रहा और किसी को शक नहीं होने दिया।

हत्या की वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल पुलिस जांच में हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।

लाश को बक्से में बंद कर किया सीमेंट से प्लास्टर

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए:

  • लाश को लकड़ी के बक्से में डाला
  • ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया
  • बक्से को अपने पुराने घर (सहारा दरवाजा इलाके) में छिपा दिया

पुलिस ने मौके से सड़ी-गली हालत में लाश बरामद की।

“पत्नी लापता है” कहकर करता रहा ड्रामा

आरोपी ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि उसकी पत्नी 5 दिनों से लापता है।
उसने मृतका के पिता को फोन कर भी यही कहानी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने सूरत आकर शिकायत दर्ज कराई।

बेटे को दी चिट्ठी, जिसमें कबूल किया जुर्म

25 अप्रैल को आरोपी ने अपने 13 साल के बेटे आरव को एक चिट्ठी दी और फरार हो गया।
बेटे ने यह चिट्ठी व्हाट्सएप पर रिश्तेदार को भेजी, जिसमें आरोपी ने:

  • हत्या कब की
  • लाश कहां छिपाई

यह सब लिखा था। इसी चिट्ठी से पूरा मामला खुला।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

गोडादरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

इस घटना के बाद 13 साल के बेटे आरव और 8 साल की बेटी नितारा के सिर से मां का साया उठ गया है।
परिवार गहरे सदमे में है।