कानपुर ब्रेकिंग न्यूज – उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने एक परिवार के मुखिया आंखे हमेशा के लिए बंद कर दी। दुर्घटना कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के अर्मापुर नहर पुल के समीप का है। जहां से गुजर रहे नगर निगम कर्मचारी राम प्रसाद को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर पहुंचे परिजन रोते बिलखते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ साथी की मौत की खबर लगते ही दर्जनों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर मौके पर दो थाने की पुलिस समेत क्षेत्रीय उच्चाधिकारी हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने में जुट गए। साथ ही किसी तरह शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतक राम प्रसाद नगर निगम में संविदा कर्मचारी के बतौर कार्यरत था और रोज की तरह वह साइकिल से अपने गंतव्य को निकला था। जहां अर्मापुर नहर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम प्रसाद घर का मुखिया था और सफाई कर्मी होने के नाते जितनी कमाई होती थी उसमे अपना घर का गुजारा भत्ता चलाता था।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है