3

Recent News

Crime News: CM के जिले में सनसीखेज वारदात! सूखे नाले में दफन मिली जींस-टॉप पहनी महिला और बच्चे की लाश..

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा इलाके में सूखे…

Crime News: पीलीभीत में शादी समारोह में चली गोली, युवक के गले में लगी.. DJ पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग..

Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की खतरनाक घटना सामने आई है।…

UP Accident: दुल्हन की विदाई कराकर लौट रही कार के उड़े परखच्चे, दुल्हन समेत 2 की दर्दनाक मौत.. ऑइल टैंकर ने उड़ाया

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। शादी के…

UP Encounter: ट्रिपल मर्डर का आरोपी जीतू सैनी ढेर, इंस्पेक्टर-कांस्टेबल घायल, 2 की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंसी गोली..

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।…

UP Accident: शाहजहांपुर में बाइक-बोलेरो की भीषण टक्कर, 4 की मौत.. माँ-बाप और 2 बच्चे, पूरा परिवार एक झटके में खत्म

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार…

3

Recent News

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुलरिहा इलाके में सूखे…

Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की खतरनाक घटना सामने आई है।…

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। शादी के…

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।…

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार…

Breaking News

UP Accident: शाहजहांपुर में बाइक-बोलेरो की भीषण टक्कर, 4 की मौत.. माँ-बाप और 2 बच्चे, पूरा परिवार एक झटके में खत्म

UP Accident: शाहजहांपुर में बाइक-बोलेरो की भीषण टक्कर, 4 की मौत.. माँ-बाप और 2 बच्चे, पूरा परिवार एक झटके में खत्म

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पूरा परिवार खत्म हो गया और पीछे सिर्फ 12 साल की एक बेटी बची है।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा शाहजहांपुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर धीरा-पलिया नेशनल हाईवे पर पुवायां थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास फ्लाईओवर पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक रांग साइड से आ रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार कि बच्चे दूर जा गिरे

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार 4 साल का बेटा करीब 15 फीट दूर जा गिरा, जबकि 10 साल की बेटी दूसरी तरफ करीब 12 फीट दूर जा गिरी। पति-पत्नी बोलेरो के नीचे आ गए और बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

मौके पर ही तीन की मौत, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पति और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घायल पत्नी को तुरंत पुवायां सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

कौन थे मृतक?

निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर बगिया गांव निवासी अरुण धोबी (35) अपनी पत्नी सीमा (30), बेटे नैतिक (4) और बेटी दीक्षा (10) के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP 27 BV 3343) पर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। शॉर्टकट लेने के चक्कर में उन्होंने फ्लाईओवर पर रांग साइड से बाइक चढ़ा दी, जो उनकी जानलेवा गलती साबित हुई।

बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार

टक्कर के बाद बोलेरो (UP 82 Q 8382) चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एक बेटी बची, वरना पूरा परिवार खत्म हो जाता

परिजनों के मुताबिक, अरुण की शादी 14 साल पहले हुई थी और वह प्राइवेट नौकरी करता था। हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उनकी 12 साल की बड़ी बेटी प्रियांशी घर पर होने के कारण बच गई। अगर वह भी साथ जाती, तो शायद वह भी इस हादसे का शिकार हो जाती।

पुलिस का क्या कहना है?

एसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक, “धीरा-पलिया नेशनल हाईवे पर पुवायां में फ्लाईओवर पर रांग साइड बाइक और बोलेरो की टक्कर हुई है। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और फरार चालक की तलाश जारी है।”