3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

UP Encounter: ट्रिपल मर्डर का आरोपी जीतू सैनी ढेर, इंस्पेक्टर-कांस्टेबल घायल, 2 की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंसी गोली..

UP Encounter: ट्रिपल मर्डर का आरोपी जीतू सैनी ढेर, इंस्पेक्टर-कांस्टेबल घायल, 2 की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंसी गोली..

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे खुर्जा थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जीतू को तीन गोलियां लगीं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीतू सैनी स्कूटी से जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

घायल जीतू को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मो. असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक घायल हुए हैं, जबकि दो सिपाहियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी।

क्या है पूरा ट्रिपल मर्डर केस?

25 अप्रैल की रात बुलंदशहर के RJS फिटनेस जिम में जीतू सैनी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान मामूली बात पर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया, जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

तीन दोस्तों की गई जान

इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) शामिल थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

50 हजार का इनामी था आरोपी

पुलिस ने जीतू सैनी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वह पहले बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका था और बॉडी बिल्डिंग में भी सक्रिय था। करीब 5 साल पहले उसने मिस्टर यूपी में सेकेंड रनर-अप का खिताब भी जीता था।

पहले भी तीन आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

इस केस में पुलिस पहले ही मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर चुकी थी। जीतू इस मामले का मुख्य आरोपी था, जिसकी तलाश में पुलिस की 6 टीमें लगी थीं।

वायरल हुई जीतू की रील

एनकाउंटर के बाद जीतू की एक पुरानी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बॉडी फ्लॉन्ट करता नजर आ रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- “मारूंगा जरूर… अपने बचने का जुगाड़ रखियो…”

पीड़ित परिवार ने जताई संतुष्टि

मृतक अमरदीप की बहन राधा ने कहा कि उन्हें इस एनकाउंटर से तसल्ली मिली है और उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का धन्यवाद किया। वहीं, मृतक की पत्नी सिमरन और अन्य परिजनों ने भी पुलिस कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस और प्रशासन पर भरोसा

भाजपा सभासद संजय सैनी ने कहा कि उन्हें पुलिस और प्रशासन पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से परिवार को न्याय मिलने का अहसास हुआ है और उन्होंने सरकार और पुलिस का आभार जताया।