Shocking Sports News: श्रीलंका क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। श्रीलंका के दो अंडर-19 क्रिकेटरों पर होटल के बाथरूम में महिलाओं के नहाने का वीडियो बनाने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद दोनों खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना ने श्रीलंकाई क्रिकेट में हड़कंप मचा दिया है और अब इन युवा खिलाड़ियों का करियर भी खतरे में पड़ गया है।
होटल में महिलाओं ने पकड़ा, पुलिस तक पहुंचा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के नाराहेनपिटा इलाके का है। यहां एक होटल में टीमें ठहरी हुई थीं। आरोप है कि दोनों युवा क्रिकेटर होटल के बाथरूम में महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।
होटल में मौजूद महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोर्ट में पेशी, जमानत पर रिहाई
रिपोर्ट के अनुसार दोनों क्रिकेटरों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 5 लाख श्रीलंकाई रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी।
पुलिस जांच में जुटी, ऑनलाइन शेयरिंग की भी जांच
पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शेयर तो नहीं किए।
फिलहाल दोनों खिलाड़ियों से पूछताछ जारी है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की भी जांच की जा रही है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक नहीं लिया एक्शन
हालांकि इतना बड़ा विवाद सामने आने के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक दोनों खिलाड़ियों पर कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तारी इस सप्ताह की शुरुआत में हुई थी, लेकिन बोर्ड की तरफ से अब तक कोई सख्त फैसला सामने नहीं आया।
श्रीलंका क्रिकेट में पहले से चल रहा बदलाव
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट में नई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी बनाई गई है, जिसमें पूर्व कप्तान Kumar Sangakkara को भी शामिल किया गया है।
चेयरमैन शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा
29 अप्रैल को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन Shammi Silva ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बोर्ड की पूरी लीडरशिप ने भी अपने पद छोड़ने का फैसला किया।
ऐसे में यह नया विवाद श्रीलंका क्रिकेट के लिए और बड़ी मुश्किल बनता दिख रहा है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).