3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

22 साल की प्रेमिका, 55 साल के प्रेमी संग फरार! प्रधानी गई भाड़ में!

झांसी में 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के प्रेमी संग फरार। पति ने नकदी और जेवर ले जाने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।

22 साल की प्रेमिका, 55 साल के प्रेमी संग फरार! पति के उड़े होश, नकदी-जेवर लेकर हुई रफूचक्कर

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। शिवगंज मोहल्ले की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता अपने से करीब 33 साल बड़े प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। इतना ही नहीं, आरोप है कि वह घर में रखी लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। घटना के बाद पति सदमे में है और पत्नी की तलाश में पुलिस की शरण में पहुंचा है।

शादी के कुछ महीनों बाद ही बढ़ीं नजदीकियां

मऊरानीपुर कस्बे के शिवगंज मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद हालात बदलने लगे।

पीड़ित के मुताबिक, किशोरपुरा गांव का ग्राम प्रधान अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी और ग्राम प्रधान के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं।

पति ने कई बार जताया विरोध

पुष्पेंद्र का कहना है कि उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान के लगातार घर आने पर आपत्ति भी जताई, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध और गहरे होते चले गए।

मौका मिलते ही प्रेमी संग हुई फरार

पीड़ित पति के अनुसार, 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने मौका देखा और अपने प्रेमी, जो ग्राम प्रधान है, उसके साथ फरार हो गई।

जब वह घर लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि नकदी और जेवरात भी गायब हैं।

लाखों की नकदी और जेवर भी साथ ले गई

पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गई है।

यह खुलासा होने के बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मायके से लौटी और हो गई गायब

पुष्पेंद्र ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उसकी पत्नी मायके से वापस आई थी। वह करीब डेढ़ घंटे घर पर रुकी। इसी दौरान ग्राम प्रधान भी वहां पहुंचा और थोड़ी देर बाद दोनों एक साथ वहां से निकल गए।

इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस से लगाई गुहार

पत्नी के अचानक गायब होने और नकदी-जेवर लेकर जाने के बाद पीड़ित पति ने मऊरानीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने पत्नी और ग्राम प्रधान की तलाश कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

22 वर्षीय विवाहिता का 55 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है और पीड़ित पति को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।