3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Hindi News: बार-बार मायके जाने से मना करने पर बवाल: दिल्ली के बड़े भाजपा नेता ने ससुराल के दरवाजे पर दे दी जान..

Hindi News: बार-बार मायके जाने से मना करने पर बवाल: दिल्ली के बड़े भाजपा नेता ने ससुराल के दरवाजे पर दे दी जान..

Hindi News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे 38 वर्षीय विनोद कुमार मिश्रा ने कथित पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर ससुराल के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उन्होंने करीब 9 मिनट का ऑडियो रिकॉर्ड कर पुलिस, दोस्तों और परिवार वालों को भेजा, जिसमें ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ससुराल के बाहर जहर खाकर दी जान

घटना कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की है। कन्नौज के तालिग्राम नेपालपुर निवासी विनोद कुमार मिश्रा दिल्ली में एक्सिस बैंक में फील्ड ऑफिसर थे और भाजपा में नरैला मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।

बताया जा रहा है कि विनोद अपनी पत्नी आरती मिश्रा को वापस दिल्ली ले जाने के लिए कानपुर आए थे। गुरुवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने ससुराल के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोस्तों और परिजनों ने उन्हें हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौत से पहले भेजा 9 मिनट का वॉयस मैसेज

आत्महत्या से पहले विनोद ने करीब 9 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग वॉट्सएप पर भेजी। यह रिकॉर्डिंग परिवार वालों, दोस्तों और बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव तक पहुंची।

ऑडियो में विनोद ने कहा कि वह मरना नहीं चाहते थे, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें मानसिक रूप से इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने यह कदम उठा लिया। उन्होंने अपनी सास, साले, पत्नी के मामा के लड़के और अन्य रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए।

पत्नी के मायके जाने को लेकर होता था विवाद

परिजनों के मुताबिक विनोद की शादी करीब 16 साल पहले बर्रा निवासी अनीता उर्फ आरती मिश्रा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे कार्तिक, पीहू और अटल हैं। पूरा परिवार दिल्ली में रहता था।

बताया गया कि पत्नी के बार-बार मायके जाने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। करीब तीन महीने पहले विनोद पत्नी को समझाकर वापस दिल्ली ले गए थे, लेकिन 2 अप्रैल को शादी में शामिल होने की बात कहकर आरती फिर कानपुर आ गई और वापस जाने से मना कर दिया।

पत्नी को लेने कानपुर पहुंचे थे विनोद

विनोद कई बार पत्नी को वापस दिल्ली चलने के लिए कहते रहे। 26 अप्रैल को वह खुद कानपुर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें पत्नी से मिलने तक नहीं दिया।

इसके बाद उन्होंने बर्रा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था, लेकिन पत्नी थाने नहीं पहुंची।

अयोध्या दर्शन के बाद पहुंचे थे ससुराल

परिजनों के मुताबिक विनोद बुधवार को अपने दोस्त मनीष के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने गए थे। गुरुवार को लौटने के बाद वह प्रसाद देने और पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल पहुंचे।

वहीं दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद विनोद घर से बाहर निकले और जहर खा लिया।

ऑडियो में लगाए गंभीर आरोप

वॉयस रिकॉर्डिंग में विनोद ने कहा कि उनकी पत्नी की मां उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी को उनके खिलाफ भड़काया जाता था और परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सामाजिक छवि खराब हो गई थी और वह मानसिक तनाव में जी रहे थे। ऑडियो में उन्होंने अपने बच्चों से माफी भी मांगी।

बच्चों और परिवार का जिक्र कर हुए भावुक

रिकॉर्डिंग में विनोद कई बार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों से बेहद प्यार करते थे और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य को लेकर परेशान थे।

उन्होंने बताया कि बेटी की पढ़ाई के लिए उन्होंने कोचिंग फीस और किताबों पर खर्च किया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा सकती है।

फिलहाल इस घटना ने कानपुर और दिल्ली दोनों जगह लोगों को झकझोर कर रख दिया है।