3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

NDMA Mobile Alert System: आज जब देशभर में मोबाइल पर अचानक बजे थे सायरन, क्या थी असली वजह?

NDMA Mobile Alert System: आज जब देशभर में मोबाइल पर अचानक बजे थे सायरन, क्या थी असली वजह?

NDMA Mobile Alert System: शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे देशभर में लाखों लोगों के मोबाइल फोन अचानक तेज सायरन की आवाज से गूंज उठे। कई लोगों के फोन स्क्रीन पर हिंदी और अंग्रेजी में इमरजेंसी मैसेज दिखाई दिया, जिसे बाद में फोन ने पढ़कर भी सुनाया। इस अचानक अलर्ट से कुछ लोग घबरा गए, जबकि कई लोग समझ नहीं पाए कि आखिर यह हुआ क्या है। बाद में पता चला कि यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा किया गया एक टेस्ट था।

NDMA ने किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA ने 2 मई को देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग की। इसका मकसद इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा के समय लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने वाले सिस्टम को जांचना था।

इस दौरान सभी राज्यों की राजधानियों और दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में एकसाथ मोबाइल अलर्ट भेजा गया।

मोबाइल पर दिखा मैसेज और बजा सायरन

अलर्ट आने पर मोबाइल फोन में तेज सायरन बजा और स्क्रीन पर मैसेज दिखाई दिया। इसमें साफ लिखा था कि यह केवल एक परीक्षण है और लोगों को घबराने या कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

यह मैसेज हिंदी, अंग्रेजी और कई क्षेत्रीय भाषाओं में भेजा गया ताकि अलग-अलग राज्यों के लोग आसानी से इसे समझ सकें।

सरकार ने पहले ही दी थी जानकारी

सरकार ने टेस्टिंग से दो दिन पहले ही लोगों को मैसेज भेजकर जानकारी दी थी कि इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट सिस्टम का ट्रायल होने वाला है। लोगों से अपील की गई थी कि टेस्ट मैसेज मिलने पर घबराएं नहीं।

शनिवार को भेजा गया अलर्ट सिर्फ सिस्टम की जांच के लिए था।

क्या है SACHET सिस्टम?

देश में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकारी संस्था C-DOT यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स ने ‘SACHET’ नाम का इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम तैयार किया है।

यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है और इसे देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव किया जा चुका है।

कैसे काम करती है सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक?

NDMA ने मोबाइल SMS सिस्टम को सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक से जोड़ा है। इसकी मदद से किसी एक इलाके या पूरे राज्य के सभी एक्टिव मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट भेजा जा सकता है।

इस तकनीक की खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। अगर फोन नेटवर्क कवरेज में है, तो अलर्ट अपने आप पहुंच जाता है।

अब तक भेजे जा चुके हैं 134 अरब से ज्यादा अलर्ट

सरकार के मुताबिक इस सिस्टम का इस्तेमाल पहले भी मौसम खराब होने, चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान चेतावनी देने के लिए किया जा चुका है।

अब तक 19 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 134 अरब से अधिक अलर्ट मैसेज भेजे जा चुके हैं।

6 सवाल-जवाब में समझें पूरा सिस्टम

सवाल 1: सेल ब्रॉडकास्ट सेवा क्या है?

जवाब: यह ऐसी तकनीक है जिससे सरकार किसी इलाके के सभी मोबाइल फोन पर एकसाथ अलर्ट भेज सकती है।

सवाल 2: यह SMS से अलग कैसे है?

जवाब: SMS एक नंबर से दूसरे नंबर पर जाता है, जबकि सेल ब्रॉडकास्ट में पूरे इलाके के सभी फोन पर एक साथ मैसेज पहुंचता है।

सवाल 3: इसका इस्तेमाल कब होता है?

जवाब: भूकंप, बाढ़, चक्रवात, मौसम अलर्ट और राष्ट्रीय आपातकाल जैसी स्थितियों में।

सवाल 4: क्या इंटरनेट जरूरी है?

जवाब: नहीं, यह बिना इंटरनेट के भी काम करता है।

सवाल 5: क्या हर मोबाइल पर मैसेज आता है?

जवाब: हां, अगर फोन नेटवर्क में है और CBS फीचर एक्टिव है तो अलर्ट मिलेगा।

सवाल 6: भारत में इसे कौन लागू कर रहा है?

जवाब: NDMA और दूरसंचार विभाग मिलकर इसे लागू कर रहे हैं।