3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

सनसनीखेज वारदात: पति ने कर ली पाकिस्तानी लड़की से दूसरी शादी, माँ ने 4 मासूम बच्चों को ईंट से कुचलकर मार डाला..

सनसनीखेज वारदात: पति ने कर ली पाकिस्तानी लड़की से दूसरी शादी, माँ ने 4 मासूम बच्चों को ईंट से कुचलकर मार डाला..

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में एक घर के अंदर चार मासूम बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है। शुरुआती आशंका है कि महिला ने ही बच्चों की हत्या करने के बाद घर से फरार होने की कोशिश की।

घर के अंदर बिस्तर पर मिले चारों बच्चों के शव

घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को जब काफी देर तक घर के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी तो शक हुआ। बाद में घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

जब किसी तरह अंदर देखा गया तो चारों बच्चों के शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़े मिले। यह दृश्य देखकर इलाके में चीख-पुकार मच गई।

सऊदी में रहता है बच्चों का पिता

जानकारी के मुताबिक महरुआ निवासी नियाज कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसकी पत्नी अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में अपने चार बच्चों के साथ रहती थी।

मृत बच्चों की पहचान शफीक, सउद, उमर और बेटी बयान के रूप में हुई है।

पाकिस्तानी महिला से निकाह की चर्चा

स्थानीय लोगों के मुताबिक नियाज ने सऊदी अरब में एक पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह कर लिया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर उसकी पत्नी लंबे समय से मानसिक तनाव में थी।

प्रारंभिक जांच में यह भी माना जा रहा है कि महिला ने ईंट से हमला कर बच्चों की हत्या की और फिर बालकनी से कूदकर फरार हो गई।

हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

Ambedkar Nagar Superintendent of Police ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इलाके में फैली सनसनी

चार बच्चों की एक साथ मौत की खबर से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। वारदात वाले घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर मासूम बच्चों के साथ इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।