3

Recent News

Rescue Viral Video: रील बनाने 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़े 5 युवक, 3 गिरे.. 1 की मौत, 2 का एयरफोर्स ने किया रेस्क्यू..

Rescue Viral Video: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जर्जर पानी की टंकी…

Crime News: वृंदावन में कमरे से मिलीं गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाशें, 4 दिन पहले लड़की ने लिखाई थी लड़के पर FIR..

Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृंदावन इलाके में किराए के कमरे से…

Crime News: ऑन ड्यूटी पुलिस कॉन्स्टेबल का लहूलुहान हालत में मिला शव, चेहरे और गर्दन पर धारधार हथियार से वार..

Crime News: राजस्थान के टोंक जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है।…

Delhi Fire Accident: 4 मंजिला बिल्डिंग में आग से 9 की मौत, खौफनाक अग्निकांड में 3 पीढ़ियां एक झटके में खत्म

Delhi Fire Accident: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विवेक विहार स्थित चार…

बड़ी खबर: दिल्ली में जज ने कर ली आत्महत्या, पत्नी भी जज - घर में चलाती थीं अपना राज, ससुर से कहा - "घर से जाओ नहीं तो.."

बड़ी खबर: दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक…

3

Recent News

Rescue Viral Video: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जर्जर पानी की टंकी…

Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृंदावन इलाके में किराए के कमरे से…

Crime News: राजस्थान के टोंक जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है।…

Delhi Fire Accident: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विवेक विहार स्थित चार…

बड़ी खबर: दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक…

Breaking News

Delhi Fire Accident: 4 मंजिला बिल्डिंग में आग से 9 की मौत, खौफनाक अग्निकांड में 3 पीढ़ियां एक झटके में खत्म

Delhi Fire Accident: 4 मंजिला बिल्डिंग में आग से 9 की मौत, खौफनाक अग्निकांड में 3 पीढ़ियां एक झटके में खत्म

Delhi Fire Accident: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विवेक विहार स्थित चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। आग इतनी भयावह थी कि कई शव बुरी तरह जल गए और पहचान करना मुश्किल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।

सुबह 3:47 बजे मिली आग लगने की सूचना

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक रविवार तड़के करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8 बजे आग पर काबू पाया गया।

बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाया गया

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बिल्डिंग में फंसे 10 से 15 लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग की खिड़कियों और बालकनी में लोहे की ग्रिल लगी होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल हुई।

अलग-अलग फ्लोर से मिले शव

दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतकों के शव बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से बरामद किए गए।

  • पहले फ्लोर से 1 शव मिला
  • दूसरे फ्लोर से 5 शव मिले
  • सीढ़ियों से 3 शव बरामद हुए

पुलिस का मानना है कि कुछ लोगों ने छत की तरफ भागकर जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन धुएं और आग में फंस गए।

मृतकों की पहचान

पुलिस ने जिन लोगों की पहचान की है, उनमें शामिल हैं—

  • अरविंद जैन (60)
  • अनीता जैन (58)
  • निशांत जैन (35)
  • आंचल जैन (33)
  • डेढ़ साल का आकाश जैन
  • नितिन जैन (50)
  • शैले जैन (48)
  • सम्यक जैन (25)
  • शिखा जैन (45)

वहीं नवीन जैन घायल बताए जा रहे हैं।

कई शव इतने जले कि पहचान मुश्किल

स्थानीय पार्षद Pankaj Luthra ने बताया कि कुछ शव इतने बुरी तरह जल चुके हैं कि केवल कंकाल जैसी स्थिति बची है।

उन्होंने कहा कि कई शवों की पहचान DNA टेस्ट के बाद ही हो पाएगी।

AC ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। कुछ लोगों ने दावा किया कि पहले AC में धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।

हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आग लगने की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बिल्डिंग के पिछले हिस्से में सबसे ज्यादा नुकसान

Mukesh Verma के मुताबिक चार मंजिला बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4BHK फ्लैट थे।

आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी और वहीं सबसे ज्यादा मौतें हुईं। हादसे में 6 फ्लैट्स का सामान पूरी तरह जल गया।

एक व्यक्ति 30% तक झुलसा

दमकल विभाग के मुताबिक एक व्यक्ति करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।