3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Crime News: वृंदावन में कमरे से मिलीं गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाशें, 4 दिन पहले लड़की ने लिखाई थी लड़के पर FIR..

Crime News: वृंदावन में कमरे से मिलीं गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाशें, 4 दिन पहले लड़की ने लिखाई थी लड़के पर FIR..

Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृंदावन इलाके में किराए के कमरे से गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर युवती का शव बेड पर पड़ा था, जबकि युवक फंदे से लटका मिला। पुलिस को आशंका है कि पहले युवती की हत्या की गई और फिर युवक ने आत्महत्या कर ली।

बंद कमरे में मिले दोनों के शव

घटना मथुरा के कोतवाली वृंदावन क्षेत्र की दुर्गापुरम कॉलोनी की है। शुक्रवार रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ।

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे के अंदर झांका तो युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।

बेड पर पड़ी थी युवती की लाश

पुलिस के मुताबिक करीब 10×10 फीट के कमरे में युवती का शव बेड पर पड़ा मिला। उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

वहीं युवक का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। उसने काले रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई थी।

पड़ोसी ने बताया कैसे चला घटना का पता

पड़ोसी गुंजन के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह काम से घर लौटी तो कमरे के बाहर भीड़ लगी हुई थी।

लोगों ने बताया कि काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

खिड़की से दिखा युवक का शव

Peetam Pal Singh ने खिड़की से अंदर झांका तो युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।

इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

एक साल से चल रहा था अफेयर

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे।

मृत युवती राधिका मथुरा के लक्ष्मी नगर इलाके की रहने वाली थी और पिछले कई वर्षों से परिवार से अलग वृंदावन में किराए पर रह रही थी।

वहीं युवक सुभाष छाता क्षेत्र के तरौली गांव का रहने वाला था।

कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

सुभाष के रिश्तेदार राहुल ने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 28 अप्रैल को राधिका ने सुभाष के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था।

युवक ने की हत्या फिर खुदकुशी?

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर युवती का गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

बी-फार्मा कर चुका था युवक

परिजनों के मुताबिक सुभाष ने बी-फार्मा की पढ़ाई की थी, लेकिन फिलहाल वह नौकरी नहीं कर रहा था।

गुरुवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया था और सामान्य व्यवहार कर रहा था। शुक्रवार दोपहर वह घर से निकला था।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।