3

Recent News

UP Politics: हाजी सलमान मामले में भाजपा vs भाजपा! विधायक और बड़े BJP नेता भिड़े, बुलाई गई 35 बिरादरियों की महापंचायत..

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Fake Coin Factory: नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! 24 साल में 70 करोड़ खपाए, रोज बनते थे 12 हजार सिक्के..

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

3

Recent News

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Breaking News

Operation Sindoor Anniversary: मोदी-योगी, अमित शाह और तमाम BJP सोशल मीडिया हैंडल्स की एक DP..

Operation Sindoor Anniversary: मोदी-योगी, अमित शाह और तमाम BJP सोशल मीडिया हैंडल्स की एक DP..

Operation Sindoor Anniversary: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगा लिया। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए सैन्य अभियान की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को सम्मान देने के लिए उठाया गया। प्रधानमंत्री के साथ-साथ भाजपा के कई बड़े नेताओं, मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स ने भी अपनी डीपी पर यही लोगो लगाया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई थी। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद भारत ने बड़ा सैन्य जवाब देने का फैसला लिया।

7 मई 2025 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की थी।

23 मिनट में तबाह किए गए 9 आतंकी लॉन्चपैड

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने सिर्फ 23 मिनट में पाकिस्तान और PoK के भीतर मौजूद 9 बड़े आतंकी लॉन्चपैड को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था।

इस ऑपरेशन में Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed और Hizbul Mujahideen के ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

भारतीय सशस्त्र बलों ने इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया था।

PM मोदी ने संस्कृत श्लोक से सेना को किया नमन

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए सेना के साहस को सलाम किया।

उन्होंने लिखा:
“उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्…।”

इसका अर्थ बताते हुए पीएम ने कहा कि जिस सेना के योद्धा ऊंचे उत्साह और मजबूत मनोबल वाले हों, और जिसके पास मजबूत संसाधन हों, उसकी जीत निश्चित होती है।

“एक साल पहले हमारी सेनाओं ने दिखाया था अद्भुत साहस”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने बेजोड़ साहस, सटीकता और संकल्प का प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को सेना ने करारा जवाब दिया। पीएम के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प को दुनिया के सामने रखा।

आत्मनिर्भर भारत और सैन्य तालमेल का भी दिखा असर

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन ने भारतीय सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ताकत को भी दिखाया।

उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद को हराने और उसे समर्थन देने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए पहले से ज्यादा दृढ़ है।

ऐसे चुना गया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम

8 मई 2025 को सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने बताया था कि इस सैन्य कार्रवाई के लिए पांच नामों पर विचार किया गया था।

आखिर में “ऑपरेशन मंगलसूत्र” और “ऑपरेशन सिंदूर” नाम शॉर्टलिस्ट हुए। पहलगाम हमले में कई महिलाओं ने अपने पति खो दिए थे, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने “ऑपरेशन सिंदूर” नाम को मंजूरी दी।

जानिए 7 से 10 मई 2025 के बीच क्या हुआ था

6-7 मई: 23 मिनट में एयरस्ट्राइक

रात 1:05 बजे से 1:27 बजे के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकवादी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें नाकाम कर दिया।

8 मई: पाकिस्तान का ड्रोन हमला फेल

8 मई की रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक पाकिस्तान ने लेह से गुजरात तक करीब 1000 ड्रोन के जरिए 36 जगहों पर हमला करने की कोशिश की।

भारत ने इनमें से 98% ड्रोन मार गिराए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 4 एयर डिफेंस सिस्टम और एक रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया गया।

9 मई: ब्रह्मोस मिसाइल से बड़ा जवाब

9 मई की रात पाकिस्तान ने 26 जगहों पर लंबी दूरी के हथियारों से हमला किया।

इसके जवाब में भारत ने ड्रोन और सुखोई लड़ाकू विमानों से ब्रह्मोस मिसाइल दागीं। इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 एयरबेस और कई सैन्य विमान तबाह हो गए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑपरेशन सिंदूर लोगो

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर इसका लोगो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा नेताओं और समर्थकों ने इसे अपनी डीपी और पोस्ट में लगाकर सेना को श्रद्धांजलि दी।