“किसान” समस्याओं को लेकर आगे आया “भारतीय किसान यूनियन” – “सरकार” को भेजा “ज्ञापन”
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – किसान समस्याओं को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमे किसान नेताओं ने सरकार से समस्याओं के निस्तारण हेतु मांग रखी है। ज्ञापन सौपने से पहले भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे सभी ने किसान समस्याओं की चर्चा की और फिर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक मांग पत्र सौंपा गया था।
बैठक में की चर्चा
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कटियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उसके बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सिकंदरा शिखा संखवार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमे किसान नेताओं ने सरकार से जिन मांगों को रखा है उसको पूरा कराने दम खम दिखाने का कार्य किया। इस मौके पर भाकियू के राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाथ, प्रताप नरायन, श्यामसुंदर, रमेश चंद्र, सुरेन्द्र कटियार, रामसनेही मौजूद रहे।
यह हैं प्रमुख मांग
- रवि की फसलों की बुवाई के लिए समय से किसानों को खाद, बीज और बिजली समय से किसानों को उपलब्ध कराई जाए।
- अमराहट कैनाल पंप से जुड़ी नहरों की सफाई कराई जाए।
- नहर किनारे झाड़ियों की सफाई और टूटी नहर पटरियों की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया जाए।
- ग्रामीण इलाकों की खस्ताहाल लिंक सड़कों की मरम्मत कराई जाए। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए।
- ग्रामीण क्षेत्र को कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21