Today Big News: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। ईरान की संसद एक ऐसा विवादित बिल लाने की तैयारी में है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने का प्रस्ताव है।
क्या है पूरा मामला?
ब्रिटेन के अखबार The Telegraph की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति इस बिल का मसौदा तैयार कर रही है। इस बिल का नाम रखा गया है—
“इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई”
इस प्रस्ताव के तहत उन लोगों को आर्थिक इनाम देने की बात कही गई है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू की हत्या करेंगे।
कौन कर रहा है इस बिल की अगुवाई?
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख Ebrahim Azizi ने इस बिल की पुष्टि की है।
वहीं सांसद Mahmoud Nabavian ने कहा कि संसद जल्द ही इस पर वोटिंग कर सकती है। उनका कहना है कि यह कदम “बदले की कार्रवाई” के तहत उठाया जा रहा है।
ईरान क्यों उठा रहा ऐसा कदम?
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का आरोप है कि फरवरी में हुए संयुक्त अमेरिकी-इजराइली हमलों के पीछे ट्रम्प, नेतन्याहू और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर जिम्मेदार हैं।
इसके अलावा, ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei समेत कई बड़े सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत के बाद देश में गुस्सा बढ़ा है। इसी के चलते यह बिल लाया जा रहा है।
ट्रम्प का बयान: हमला फिलहाल टला
इस बीच Donald Trump ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर होने वाला संभावित सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया है।
उन्होंने बताया कि कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे गल्फ देशों के नेताओं ने बातचीत के लिए कुछ समय मांगा था, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ सकता है तनाव
अगर यह बिल पास होता है, तो यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीति के लिहाज से बेहद गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
इस तरह का प्रस्ताव सीधे तौर पर वैश्विक सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को चुनौती देता है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).