3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Crime News: चाचा और उसकी माँ ने 6 साल की बच्ची का गला काटा, हंसिये से पेट फाड़ दिया.. वजह आपके होश उड़ा देगी!

Crime News: चाचा और उसकी माँ ने 6 साल की बच्ची का गला काटा, हंसिये से पेट फाड़ दिया.. वजह आपके होश उड़ा देगी!

Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग चाचा ने अपनी मां के साथ मिलकर 8 साल की मासूम भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी। बच्ची का शव घर के अंदर भूसे के कमरे में खून से लथपथ मिला। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र के व्योहरा गांव में रहने वाले सुनील कुमार चौधरी की 8 साल की बेटी जान्हवी सोमवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।

रात में मिला खून से लथपथ शव

रात करीब 12 बजे बच्ची के बड़े चाचा करण ने परिवार को बताया कि जान्हवी का शव उसके घर के भूसे वाले कमरे में पड़ा है।

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें घर के अंदर घुसने नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस पहुंची तो सामने आई खौफनाक सच्चाई

पहली बार पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने गुमराह कर दिया और घर में घुसने नहीं दिया।

लेकिन दूसरी बार सख्ती दिखाने पर पुलिस अंदर गई, जहां भूसे के कमरे में बच्ची का शव खून से लथपथ मिला।
उसकी गर्दन हंसिया से रेती गई थी और सीने-पेट पर 8 वार किए गए थे।

आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के बाद हत्या

पुलिस के मुताबिक, बच्ची को उसका 16 साल का नाबालिग चाचा अपने घर ले गया था।

वह उसे कमरे में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखा रहा था। तभी उसकी मां गीता भी वहां पहुंच गई।

डर था कि बच्ची यह बात किसी को बता देगी, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

5 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने इस मामले में बच्ची के चचेरे दादा मन्नीलाल, दादी गीता देवी, करण, शुभम और श्याम बाबू को हिरासत में लिया है।

हालांकि मुख्य आरोपी नाबालिग चाचा अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फॉरेंसिक जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, जिससे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

मां और परिवार का दर्द

बच्ची की मां इंदु देवी ने बताया कि पड़ोसियों ने कहा था कि उसका चाचा ही उसे अपने घर लेकर गया था।

वहीं दादी पूनम ने कहा कि जैसे हमारी बच्ची तड़पी है, वैसे ही आरोपियों को भी सजा मिलनी चाहिए।

मामले ने उठाए कई सवाल

  • परिवार के ही लोगों ने इतनी बेरहमी क्यों दिखाई?
  • पहली बार पुलिस को अंदर क्यों नहीं जाने दिया गया?
  • आरोपी कब तक पकड़ा जाएगा?

इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच में सामने आएंगे।