3

Recent News

UP News: CM योगी ने वकीलों के लिए खोला खजाना! 5 लाख का कैशलेस इलाज, 400 टैबलेट और ये बड़ी सौगात..

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Animal Love: 12 साल के कुत्ते की मौत, तेरहवीं पर बने उसकी पसंद के लड्डू; बहन राखी बांधता, भाई होली खेलता, जहां जन्म, वहीं दफ्न!
Cat Killer in Mumbai: 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों के हत्यारे को 1 दिन में मिली जमानत, PETA India भड़का..

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: हाजी सलमान मामले में भाजपा vs भाजपा! विधायक और बड़े BJP नेता भिड़े, बुलाई गई 35 बिरादरियों की महापंचायत..

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Fake Coin Factory: नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! 24 साल में 70 करोड़ खपाए, रोज बनते थे 12 हजार सिक्के..

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

3

Recent News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Breaking News

India Afganistan Tour Squad: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह-जडेजा को मिला आराम

India Afganistan Tour Squad: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह-जडेजा को मिला आराम

India Afganistan Tour Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को दोनों फॉर्मेट से आराम दिया गया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

वनडे टीम में रोहित-कोहली की वापसी, ईशान किशन 3 साल बाद लौटे

वनडे टीम में कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की तीन साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

ईशान ने अब तक 27 वनडे मैचों में 933 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।

टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, पंत की जगह राहुल उपकप्तान

टेस्ट टीम में केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं। इससे पहले पंत को उपकप्तानी दी गई थी, लेकिन इस बार जिम्मेदारी राहुल को सौंपी गई है।

शुभमन गिल टेस्ट टीम के कप्तान बने हुए हैं।

तीन नए चेहरों को मिला टेस्ट टीम में मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

  • गुरनूर बरार: घरेलू क्रिकेट में 18 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं
  • मानव सुथार: 2022-23 रणजी ट्रॉफी में 39 विकेट लेकर चमके
  • हर्ष दुबे: ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम में चयनित

तीनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

ईशान किशन की दमदार वापसी, T20 वर्ल्ड कप में चमके थे

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, जहां उन्होंने 9 मैचों में 317 रन बनाए थे और भारत के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे थे। उनकी वापसी से वनडे टीम की बल्लेबाजी और मजबूत मानी जा रही है।

रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर नजर

रोहित शर्मा ने IPL में वापसी कर ली है और फिलहाल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। हार्दिक पंड्या अभी भी चोट से उबर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को मेडिकल टीम की मंजूरी के बाद ही मैदान पर उतारा जाएगा।

अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

अफगानिस्तान की टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी।

  • 1 टेस्ट मैच
  • 3 वनडे मैच

वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे।

भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।